<p>किन्नौर जिला की पुह तहसील के नमगिया डोगरी में ग्लेशियर की चपेट में आने से सेना के 5 जवान दब गए हैं। दबे हुए जवानों में से एक को बर्फ से निकाल लिया है। बताया जा रहा है कि अस्पताल ले जाते हुए जवान ने दम तोड़ दिया, जबकि चार की तलाश की जा रही है। पुह थाना से मिली जानकारी के अनुसार ग्लेशियर गिरने से आर्मी के 5 जवान दब गए थे। 4 जवान ग्लेशियर में है जिनकी तलाश की जा रही है। हालांकि अभी तक घटना को लेकर अधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।</p>
<p>सेना की मदद के लिए आईटीबीपी के काफी जवान भी मौके के लिए रवाना हो चुके हैं। वहीं भारी बर्फबारी में घटनास्थल के लिए पैदल जाना पड़ रहा है। जिससे कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।</p>
<p>डीसी किन्नौर गोपाल चंद के अनुसार एडीएम और डीएसपी मौके पर रवाना हो गए हैं। मौसम खराब होने के कारण बचाव दल के साथ संपर्क नहीं हो पा रहा है।</p>
<p> </p>
Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…