चंबा जिले में 50 प्राथमिक स्कूल जल्द ही बंद हो सकते हैं। शिक्षा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक़ जिन स्कूलों में पांच और उससे कम बच्चों का दाखिला हुआ है उन स्कूलों को बंद कर दिया जाएगा। शिक्षा निदेशालय ने इस सन्दर्भ में चंबा के उन सभी स्कूलों का ब्यौरा मांगा था जिनमें 5 या उससे कम बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। शिक्षा विभाग चंबा ने कुल 50 स्कूलों की सूची तैयार कर शिक्षा निदेशालय भेज दी है।

हालांकि इनमें से 43 स्कूल ऐसे पाए गये हैं जिन्हें बंद करने से बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए या तो दूरदराज क्षेत्रों का रुख करना पड़ेगा या कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण वह स्कूलों का रुख नहीं कर पाएंगे जिसका विवरण विभाग द्वारा भेजी गई रिपोर्ट में दिया गया है। जबकि सात ऐसे स्कूल पाए गये हैं जिनके बंद होने से बच्चों को अधिक परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। ऐसे में जल्द ही यह सात स्कूल बंद हो सकते हैं।

इन 7 स्कूलों में शिक्षा खंड चंबा प्रथम के तहत प्राथमिक पाठशाला चेहली, शिक्षा खंड भरमौर के तहत बनोग स्कूल, शिक्षा खंड चुवाड़ी तारागढ़, अंगरेड, चलामा और ददरियाड़ू स्कूल और शिक्षा खंड पांगी के तहत करेल स्कूल के नाम शामिल हैं। बरहाल अब निदेशालय और सरकार द्वारा ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इन शिक्षा खंडों में इतने स्कूलों में बच्चों की संख्या पांच से कम

शिक्षा खंड भटियात

स्कूल का नाम बच्चों की संख्या

भिट 05

समलेटा 04

सुनगर 05

जहीर खैरी 05

टौरी 04

द्रबड़-गो 03

शिक्षा खंड चंबा

स्कूल का नाम बच्चों की संख्या

चेहली 04

शिक्षा खंड सुंडला

स्कूल का नाम बच्चों की संख्या

डनून 05

शिक्षा खंड भरमौर

स्कूल का नाम बच्चों की संख्या

प्रंघाला 04

खुंड 02

बलमुई 04

भटारा 04

भराड़ी 05

डली 05

बनोग 03

नगाली 04

शिक्षा खंड सलूणी

स्कूल का नाम बच्चों की संख्या

जलोट 04

शिक्षा खंड गरोला

स्कूल का नाम बच्चों की संख्या

घटोर 04

धराला 02

ज्यूरा 04

जुआं 03

भरवाली 03

कलाहं 05

क्यूर 00

घडोउ 04

सुरेई 00

चुनेहर 01

उरना 01

बजोल 05

गुवाड बी 02

ग्रौंडा 02

सिंडी 02

शिक्षा खंड चुवाड़ी

स्कूल का नाम बच्चों की संख्या

खोपरू 04

तारागढ़ 03

काला फाट 03

अंगरेड 04

चलामा 03

किहार 03

कथलू 05

ददरियाड़ू 04

शिक्षा खंड सिहुंता

स्कूल का नाम बच्चों की संख्या

बैली 04

बेही 02

कुमहारटा 05

दुरधला 03

लौधरगढ़ 05

बग्गा 03

शिक्षा खंड तीसा

स्कूल का नाम बच्चों की संख्या

मलूंड 00

शिक्षा खंड पांगी

स्कूल का नाम बच्चों की संख्या

परेग्राम 05

करेल 04

बरनेउ 05

धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…