हिमाचल

हिमाचल में कोरोना के 60 मामले एक्टिव, शुक्रवार को 5 लोग पाए गए संक्रमित

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामलों में गिरावट का दौर जारी है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के एक्टिव केस घटकर 60 हो गए हैं। इसमें से सबसे अधिक 22 एक्टिव केस जिला कांगड़ा में है। जबकि बिलासपुर और सिरमौर जिला कोरोना मुक्त हो गए हैं। बाकि जिलों में भी कोरोना के एक्टिव केस सिंगल डिजिट में चल रहे हैं।

शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना के 5 नए मामले सामने आए हैं जबकि 7 लोग कोरोना को हराने में सफल हुए हैं। आज आए मामलों में से 3 जिला कांगड़ा से, एक मामला सिरमौर और एक मामला जिला ऊना से सामने आया है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 284797 हो गया है।

प्रदेश में अब तक 280603 लोग कोरोना को हराने में सफल हुए हैं जबकि 4115 लोगों की कोरोना से दुखद मौत हो चुकी है। बता दें कि शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना के 1597 सैंपल जांच के लिए लगाए गए हैं। इसमें से 1592 नेगेटिव पाए गए हैं जबकि 5 सैंपल पॉजिटिव आए हैं।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

मनाली-लेह राजमार्ग (एनएच-03) यातायात की आवाजाही के लिए बहाल

बारालाचा दर्रा मार्ग का एक बड़ा हिस्सा बर्फ के कारण अभी वन-वे  दारचा से सरचू…

25 mins ago

बदलाव की ओर बढ़ रही है देश की जनताः नरेश चौहान

प्रधानमंत्री दस सालों का रिपोर्टकार्ड बताने के बजाए राम के नाम पर कर रहे हैं…

28 mins ago

बलद्वाड़ा के जंगल में लगी आग, जाइका और वन विभाग की टीम ने बुझाई

-हर रोज चीढ़ की पत्तियों में अग्निकांड की घटणा आ रही सामने -सीपीडी जाइका समीर…

31 mins ago

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

7 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

7 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

7 hours ago