इंडिया

देसी जुगाड़ से बनी F1 जैसी कार के मुरीद हुए आनंद महिंद्रा, मिलने की इच्छा जताई

डेस्क। बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अब एक बार फिर उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर करते हुए एक व्यक्ति से मिलने की इच्छा जाहिर की है। ये व्यक्ति कौन है इसका तो अभी तक नहीं पता चला, लेकिन उसके काम और कारीगिरी को देखते हुए मंहिद्रा ने उनसे मिलने की ख्वाइश़ जताई है।

दरअसल, उन्होंने अपने ट्वीट में एक वीडियो शेयर किया है। इसमें एक व्यक्ति 3 पहिया वाहन में अपना दूध बेचने का काम या सप्लाई लेकर जाता नज़र आ रहा है। हैरानी की बात तो ये है कि इस 3 पहिया वाहन को पूरी तरह जुगाड़बाजी से तैयार किया गया है और ये रेसर कार F1 का पूरी तरह लुक देती है। व्यक्ति उक्त वाहन को सड़क पर ले जा रहा है जिसको देखते ही आप समझ जाएंगे कि तीन पहिया वाहन जुगाड़बाजी से ही बना है। यहा तक आनंद महिंद्रा ने उसकी तारिफ भी की है। देखिये ट्वीट…

आनंद महिंद्रा ने एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा कि ‘मुझे नहीं पता है कि यह वाहन रोड सेफ्टी के नियमों को पूरा करता है लेकिन मुझे उम्मीद है कि यह शख्स रेसिंग कार के लिए जुनून रखता है। ये इनोवेशन याद रखने लायक है। ये बेहद अच्छा प्रयोग है जिसे मैंने लंबे वक्त के बाद देखा है। मैं इस सड़क योद्धा से मिलना चाहता हूं।’

वहीं, ये वीडियो मुंबई के किसी इलाके का बताया जा रहा है। लेकिन अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

Manish Koul

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

11 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

11 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

11 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

11 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

13 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

14 hours ago