Categories: हिमाचल

ल्युमिनस पावर टेक्नोलॉजी वर्करज़ यूनियन के 700 मज़दूरों नें किया श्रमायुक्त का घेराव

<p>ऊना के गगरेट स्थित ल्युमिनस पावर टेक्नोलॉजी वर्करज़ यूनियन के 700 मज़दूरों ने श्रम कार्यालय हिमलैंड शिमला में जोरदार प्रदर्शन किया और श्रमायुक्त का घेराव किया। ऊना से आये इन मज़दूरों ने श्रमायुक्त से मांग की है कि अगर यूनियन का पंजीकरण 15 दिन के भीतर न किया गया तो आंदोलन होगा। प्रदर्शन में सीटू नेताओं सहित सात सौ मज़दूर शामिल रहे।</p>

<p>यूनियन अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि इस उद्योग के मजदूरों की यूनियन के पंजीकरण के कागजात पिछले एक साल से श्रम विभाग में लंबित हैं और जानबूझ कर श्रम विभाग द्वारा इस यूनियन का पंजीकरण नहीं किया जा रहा है। इस दौरान पंजीकरण के कुछ कागज श्रम विभाग से गायब हुए हैं। इससे स्पष्ट है कि श्रम विभाग के कुछ अधिकारी कम्पनी की मैनेजमेंट से मिले हुए हैं।</p>

<p>मजदूरों ने आरोप लगया है कि ऊना के अंब स्थित श्रम निरीक्षक पूरी तरह कंपनी मैनेजमेंट से मिले हुए हैं और उन्हें फायदा पहुंचाने के लिए जानबूझ कर यूनियन पंजीकरण में रोड़े अटका रहे हैं और मजदूरों के हितों को कुचल रहे हैं। उन्होंने श्रमायुक्त से मांग की है कि इस श्रम निरीक्षक को तुरन्त अंब से स्थानांतरित किया जाए ताकि देश&nbsp; के कानून और श्रमिक अधिकारों की रक्षा की जा सके।</p>

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

3 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

3 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

4 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

6 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

6 hours ago