Categories: हिमाचल

कांगड़ा: 144.08 करोड़ में बिकीं शराब की 90 यूनिट

आबकारी एवं कराधान विभाग ने राजस्व जिला कांगड़ा के लिए धर्मशाला में नगर निगम के सामुदायिक भवन में गत दिन 2018-19 के लिए अंग्रेजी- देसी शराब के ठेकों का आबंटन लॉटरी के माध्यम से प्रथम चरण में 90 यूनिट आंवटित कर दिये गये हैं, जिससे 144 करोड़ 8 लाख रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ है, जो पिछले वर्ष से 24.97 प्रतिशत अधिक है। यह प्रक्रिया उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष आंवटन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए विभाग को 2068 आवेदन प्राप्त हुए। नीलामी प्रक्रिया में कुल 115 यूनिट की नीलामी की जानी थी तथा इस वर्ष इन सर्कलों की सरकारी निर्धारित मूल्य राशि 189.09 करोड़ रूपये निर्धारित की गई थी।

उपायुक्त ने बताया कि राजस्व जिला कांगड़ा में प्रथम चरण में 45 करोड़ 81 हजार 787 रुपये का कारोबार अभी नहीं बिक पाया है। जिसके लिए विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अब 22 मार्च, 2018 को दोपहर 12 बजे शेष  यूनिटों के लिए नीलामी प्रक्रिया होगी।

उन्होंने बताया कि बचे हुए यूनिटों की संख्या 23 थी लेकिन 2 सफल आवेदकों ने प्रथम चरण में 5 प्रतिशत राशि जमा करवाने से मना कर दिया जिस कारण इन यूनिटों की संख्या अब बढ़कर 25 हो गई है।

Samachar First

Recent Posts

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

3 mins ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

13 mins ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

42 mins ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

54 mins ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

1 hour ago

सीएम सुखविंदर सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, अल्‍ट्रासाउंड सामान्‍य, चिकित्‍सकों ने दी आराम की सलाह

कल जम्‍मू कश्‍मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…

4 hours ago