Categories: हिमाचल

सिरमौर: नाले में बही कार, गिरि नदी किनारे घरों को करवाया गया खाली

सिरमौर जिला के ददाहू-संगड़ाह-गत्ताधार सड़क पर एक ऑल्टो कार गहरी खाई में समा गई है। गत्ताधार के समीप बनवाणी खाले में आई बाढ़ के चलते दर्शन लाल की आल्टो कार (एचपी79-0709) पानी की चपेट में आकर खाई में बह गई। बताया जा रहा है कि संगडाह से गताधार की ओर जाते समय कार बनवाणी के समीप का खाले में फंस गई थी। हालांकि, पहले गाड़ी निकालने के प्रयास किए गए। लेकिन, देखते ही देखते खाले में अचानक बाढ़ आ गई। गनीमत ये रही कि दर्शनलाल ने जैसे तैसे अपनी जान बचा ली लेकिन, कार खाई में गिरकर चकनाचूर हो गई।

उधर, ददाहू में गिरि नदी के किनारे घरों को रेणुका पुलिस ने खाली करा दिया है। पुलिस ने सभी लोगों को अलर्ट किया है। बता दें कि गिरि नदी में भारी बाढ़ के चलते गिरि नदी के किनारे बसे घर डूब गए हैं। नदी के रौद्र रूप के चलते रेणुका पुलिस ने घरों से लोगों को बाहर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया है।

सिरमौर के धारटीधार इलाके की धगेड़ा पंचायत में गरीब परिवार से संबंध रखने वाले राजेंद्र सिंह का घर ढह गया है। अब राजेंद्र सिंह के पास कोई छत नहीं बची है। इसी गांव में भारी लैंड स्लाइडिंग के चलते कला देवी के मकान में दरारें आ गई हैं।

Samachar First

Recent Posts

सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक तापमान, 26 तारीख से बारिश की उम्मीद

Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…

12 mins ago

शिमला-बिलासपुर हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…

45 mins ago

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

1 hour ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

2 hours ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

2 hours ago

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

16 hours ago