Categories: हिमाचल

सेना में भर्ती का सुनहरा मौका, इच्छुक उम्मीदवार 13 नवम्बर से 27 दिसम्बर तक कर सकते हैं ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन

<p>सेना में खुली भर्ती 12 जनवरी से 22 जनवरी तक इंदिरा गांधी खेल मैदान ऊना में आयोजित होगी। इच्छुक उम्मीदवार 13 नवम्बर से 27 दिसम्बर तक ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।</p>

<p>जानकारी देते हुए सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के भर्ती निदेशक कर्नल एन सतीश कुमार ने बताया कि हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के युवाओं के लिए खुली भर्ती 12 जनवरी से 22 जनवरी तक इंदिरा गांधी खेल मैदान ऊना में आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि यह भर्ती सैनिक सामान्य डयूटी, सैनिक तकनीकी, सैनिक लिपिक/ स्टोर कीपर तकनीकी और सैनिक ट्रेडसमैन के पदों के लिए होगी। जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार अपना ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन 13 नवम्बर से 27 दिसम्बर 2018 तक सेना की वेबसाईट पर कर सकते हैं।</p>

<p>उन्होंने यह भी बताया कि उपरोक्त भर्ती के साथ- साथ हिमाचल प्रदेश, केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और हरियाणा के उम्मीदवार जिन्होंने 5 अक्तूबर से 3 नवम्बर, 2018 के बीच धर्म गुरू (आरटी जेसीओ) और हवालदार (SC) के पद के लिए उपरोक्त वेबसाईट पर ऑनलाईन पंजीकरण किया हुआ है। उनकी भर्ती भी उपरोक्त अवधि के दौरान इंदिरा गांधी खेल मैदान ऊना में आयोजित की जाएगी।</p>

<p>बता दें कि इच्छुक उम्मीदवार साथ भर्ती स्थल पर जाने से पहले अपना ऑनलाईन जारी किया गया एडमिट कार्ड, सभी आवश्यक मूल प्रमाण पत्रों के साथ उनकी दो- दो फोटो स्टेट और 20 रंगीन फोटो भी साथ लाएं।</p>

Samachar First

Recent Posts

अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण को समर्पित सुक्खु सरकार: बाली

नगरोटा में 560 परिवारों को बांटे पीएम आवास योजना के स्वीकृति पत्र Dharamshala:  मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 hours ago

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की टीम करेगी पराशर की भूमि का मंथन

मंडी: विश्‍व में धार्मिक पर्यटन में अपनी खास पहचान बना रहा मंडी जिल के पराशर…

2 hours ago

बिलासपुर में क्रूज के बाद शिकारा भी उतरा, पर्यटकों के लिए अनोखा अनुभव

Bilaspur:बिलासपुर के गोविंद सागर झील में शुक्रवार को छह सीटर शिकारा उतारा जाएगा, जो पर्यटकों…

2 hours ago

सीपीएस संजय अवस्थी की नसीहत पर विक्रमादित्य का पलटवार, बोले- मेरी जवाबदेही सिर्फ हाईकमान और सीएम को

Shimla: स्‍ट्रीट वेंडर पालिसी को हिमाचल में लागू करने के ताने बाने में कांग्रेस खुद…

3 hours ago

चूड़ी की छात्राओं का अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, अब राज्‍यस्‍तर पर नाम चमकाने का मौका

चंबा: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तेलका में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-14 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता में…

9 hours ago

कठुआ मे तैनात हिमाचल के मंडी का जवान शहीद!

  Jammu/Mandi: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हिमाचल के जोगिंद्रनगर का जवान शहीद हो गया है।…

10 hours ago