Categories: हिमाचल

ऊना: घर में घुसा तेंदुआ, लोगों में दहशत का माहौल

<p>ऊना के दुर्गा कॉलोनी में मकान में देर रात अचानक एक तेंदुआ घुस गया। तेंदुए के घर में घुस आने की खबर के बाद लोगों में दहशत फैल गई। घर में गमले के पीछे छिपे तेंदुए को देख घरवालों के भी होश फाख्ता हो गए।</p>

<p>जानकारी के मुताबिक ऊना जिले की दुर्गा कॉलोनी में बुधवार देर रात एक घर में तेंदुआ घुस आया। तेंदुआ घर के बाहर रखे गमलों के पीछे छिपा बैठा था।</p>

<p>घरवालों का कहना है कि उन्हें तेंदुए के गमले के पीछे बैठे होने की भनक तक नहीं लगी। जैसे ही उन्हें पता चला तुरंत वन विभाग की टीम को सूचित किया। वहीं, घर में तेंदुआ घुस आने का पता चलते ही तेंदुए को देखने के लिए देर रात को लोगों की भीड़ लग गई।</p>

<p>स्थानीय लोगों द्वारा रिहायशी इलाके में तेंदुआ घुस आने की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद तेंदुए पर काबू पा लिया। तेंदुए को ट्रेंक्यूलाइजर देकर बेहोश किया गया। तेंदुए के बेहोश हो जाने के के बाद वन विभाग की टीम उसे साथ ले गई।</p>

Samachar First

Recent Posts

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

5 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

5 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

  गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

5 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

  धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

6 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

6 hours ago

सीएम सुखविंदर सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, अल्‍ट्रासाउंड सामान्‍य, चिकित्‍सकों ने दी आराम की सलाह

  कल जम्‍मू कश्‍मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…

9 hours ago