हिमाचल

पटेल विश्वविद्यालय साबित होगा मील का पत्थर, ABVP ने किया फैसले का स्वागत

ABVP (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) ने मंडी में सरदार पटेल विश्वविद्यालय बनाए जाने के एक्ट को विधानसभा में पास करने का स्वागत किया है। उनका कहना है कि प्रदेश सरकार का यह निर्णय हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए अभूतपूर्व सौगात साबित होगा। इससे शिक्षा के गुणवत्ता में बढ़ोतरी होगी।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सदस्यों ने कहा कि मंडी में प्रदेश विश्वविद्यालय बनाए जाने की मांग को लेकर पिछले 2 सालों से संघर्ष चला। इस निर्णय से प्रदेश के उन हजारों विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा जो शिमला दूर होने की वजह से अपनी पढ़ाई जारी नहीं रख पाते थे। हिमाचल की भौगोलिक परिस्थितियों शिमला हिमाचल के एक कोने में स्थित है और प्रदेश की भौगोलिक परिस्थिति के अनुसार शिक्षा को सर्वस्पर्शी बनाने के लिए एक विश्वविद्यालय पर्याप्त नहीं है। सरकारी महाविद्यालय और विश्वविद्यालय में अधिकतर वह विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं जो मध्यवर्गीय या निर्धन परिवारों संबंध रखते हैं।

प्रदेश में एक ही सरकारी विश्वविद्यालय होने की वजह से उन विद्यार्थियों को अपने छोटे-छोटे काम करवाने के लिए भी शिमला जाना पड़ता था। इस कारण बहुत से निर्धन परिवारों के छात्रों को मानसिक और आर्थिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ता था। रूसा गाइडलाइन के तहत कोई एक विश्वविद्यालय के संबंधन में 100 से अधिक शिक्षण संस्थान नहीं होने चाहिए। परंतु अकेले हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के संबंधन में 289 शिक्षण संस्थान चलने की वजह से विश्वविद्यालयों ऊपर हर साल लाखों विद्यार्थियों की प्रवेश परीक्षा और परिणाम करवाने का अत्याधिक कार्यभार रहता है। संघ ने आगामी सत्र से सरदार पटेल विश्वविद्यालय में कक्षाएं शुरू करने की मांग की है।

Samachar First

Recent Posts

केंद्र ने 14 बाढ़ प्रभावित राज्यों ₹5,858.60 करोड़ की वित्तीय सहायता जारी की,हिमाचल को मिले ₹189.20 करोड़

  New Delhi: केंद्र सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की सहायता के लिए…

43 mins ago

बिजली बचाएं, 300 यूनिट से ज्यादा जलाने पर नहीं मिलेगी सब्सिडी, नई दरें लागू

  Shimla: बिजली उपभोक्ता अब बिजली संभल कर ही जलाएं। यदि माह में 300 यूनिट…

58 mins ago

9 को पेंशन पर उखड़े पेंशनर, 39 कांग्रेस विधायकों के घेराव और कार्यक्रमों में विरोध की चेतावनी

  शिमला: पेंशन पर हिमाचल में सियासत गरमा गई है। पहली तारीख को पेंशन का…

1 hour ago

वॉल ऑफ़ ऑनर में सजी एचआरटीसी की 50 साल की उपलब्धियां, डिप्टी सीएम ने किया शुभारंभ

  Shimla: 1974 से हिमाचल प्रदेश में अपना सफर शुरू करने वाली एचआरटीसी आज 50…

2 hours ago

आठ पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण, पांच को नई तैनाती

  Shimla: प्रदेश सरकार ने 13 पुलिस अधिकारियों (HPS)के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए…

3 hours ago

हिमाचल के मंदिरों में डिजिटल सेवाओं के विस्तार के लिए बनेगी राज्यव्यापी नीति : उपमुख्यमंत्री

Una : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को कहा कि राज्य में डिजिटल प्रौद्योगिकी के…

3 hours ago