<p>अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की धर्मशाला महाविद्यालय इकाई ने शुक्रवार को मूलभूत समस्याओं और मांगों को लेकर कॉलेज परिसर में नारेबाजी की। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने का आग्रह प्रशासन से कर रही है। परिसर में कूड़ेदानों की उचित व्यवस्था न होने के कारण कूड़ा कचरा यहां वहां बिखरा रहता है। कॉलेज के कुछ कमरों में शीशे लंबे समय से टूटे है पर इनकी मुरम्मत अभी तक नहीं हो सकी है। </p>
<p>कॉलेज में शौचालयों की उचित व्यवस्था व रखरखाव सही नहीं है। आर्ट ब्लॉक से लेकर साइंस ब्लॉक तक रेन शेड बनना था, लेकिन यह अभी तक नहीं बन पाया है। कॉलेज में कई प्राध्यापकों के पद खाली हैं। इस कारण विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि कोविड काल के बाद से अब तक लंबे समय के बाद ऑफलाइन कक्षाएं शुरू हुई हैं। लेकिन प्राध्यापकों की कमी के कारण पूरी कक्षाएं नहीं लग पा रही हैं। इकाई अध्यक्ष मालिनी ठाकुर, इकाई सचिव संजीव कुमार ने मांग की है कि पुस्तकालय को जल्द सैनिटाइज किया जाए। सफाई की उचित व्यवस्था हो। महाविद्यालय में जल्द एमकॉम डिपार्टमेंट बनाया जाए। उचित पानी की व्यवस्था की जाए। महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित की जाए।<br />
</p>
नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…
धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…
धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…
धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…
कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…