हिमाचल

1 अगस्त से 10 अगस्त तक हिमाचल विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में नए सदस्य बनाएगी ABVP

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कांगड़ा के जिला संयोजक जितेंद्र सिंह ने एक ब्यान जारी करते हुए कहा है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में 01 अगस्त, 2023 से 10 अगस्त, 2023 तक सदस्यता अभियान के तहत नए सदस्य बनाएगी।

उन्होंने कहा कि 45 लाख से अधिक सदस्यता के साथ आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन बनकर उभरा है। क्योंकि हर साल लाखों विद्यार्थी परिषद की सदस्यता ग्रहण करते हैं। हिमाचल प्रदेश के अंदर भी सर्वाधिक 106859 सदस्यता करने वाला छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ही है।

वर्षों के गौरव शाली यात्रा में विद्यार्थी परिषद ने प्रत्येक आयाम को छुआ है। 09 जुलाई, 1949 को एक छोटा सा लगाया हुआ पौधा, आज वटवृक्ष बनकर समाज को नई दिशा देने का काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय कला मंच के माध्यम से उन्हें मंच देने का कार्य कर रही है।

इसी के तहत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश आगामी 1 अगस्त, 2023 से 10 अगस्त, 2023 तक पूरे हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक विश्वविद्यालय व महाविद्यालय में सदस्यता अभियान के तहत विद्यार्थियों की सदस्यता करेगी। उन्होंने प्रदेश के सभी विद्यार्थियों से आग्रह भी किया है, कि राष्ट्रवादी संगठन की सदस्यता ग्रहण करके देश व समाज की सेवा करें।

Kritika

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

6 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

6 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

13 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

13 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

13 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

13 hours ago