हिमाचल

कांग्रेस सरकार में निम्न कहावत चरितार्थ हो रही है “उल्टा चोर कोतवाल को डांटे”: नंदा

प्रदेश की कांग्रेस सरकार में निम्न कहावत चरितार्थ हो रही है “उल्टा चोर कोतवाल को डांटे”। भाजपा मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का सेब बागवान एक के बाद एक नई परेशानी झेल रहा है। पहले कार्टन कैसा होना चाहिए, कितना सेब डलना चाहिए, कितने के दाम मिलने चाहिए इस झगड़े में पूरी सुखविन्द्र सरकार उलझी हुई है और बागवान को भगवान भरोसे छोड़ दिया है।

भाजपा ने कहा कि प्राकृतिक आपदा आई, सड़कें टूट गई, उनको ठीक करने वाला कोई नहीं है। बागवान ने सेब तोड़ लिए, रास्ते खुले नहीं, अनेक बागवानों ने अपनी मशीने लगाकर थोड़े बहुत रास्ते खोले और सड़के उपलब्ध करवाने में सरकार पूरी तरह विफल हुई।

इस मजबूरी में अनेक बागवानों ने अपना सेब खड्डो में फेंक दिया और किसी शुभचिंतक ने एक-आध जगह में खड्डों में डाले गए सेब का वीडियो बना ली। बागवान तो दुखी था ही और यह वीडियो वायरल हो गई तो अब सरकारी मशीनरी दादागिरी पर उतर आई।

थाना, कचहरी शुरू हो गया। वो व्यक्ति जो विसल ब्लोअर है जिसने बागवानों का मुद्दा, उनकी परेशानी जन-जन तक पहुंचाई वो दोषी हो गया और जो दोषी हैं वो थानेदार हो गए।

भाजपा ने कड़े शब्दों में अपनी बात रखी कि सरकार बागवानी मंत्री, लोक निर्माण मंत्री और मुख्यमंत्री तुरंत सड़कें ठीक करवाएं ताकि किसान का सेब व अन्य नकदी फसलें मंडियों तक पहुंच सके और सामान्य किसान को थाने बुलाकर उसे धमकाना बंद करें।

Kritika

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

13 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

13 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

20 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

20 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

20 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

20 hours ago