Categories: हिमाचल

ऑफिस से ‘बंक’ मारने वाले कर्मचारियों की खैर नहीं, सरकार रखेगी पैनी नजर

<p>सरकारी दफ्तरों से नदारद रहने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को लेकर अब सरकार सख्त हो गई है। सरकार ने सभी विभागों को इन अधिकारियों और कर्मचारियों पर नजर रखने के निर्देश जारी कर दिए हैं। बता दें कि प्रदेश सरकार ने खासकर दूरदराज के क्षेत्रो में काम करने वाले कर्मियों पर विशेष नजर रखने को कहा है। प्रशासन ने सभी विभागों को कड़े निर्देश दिए हैं कि अगर कोई भी कर्मचारी बिना सूचित किए गायब रहता है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।</p>

<p>जानकारी के मुताबिक प्रदेश सरकार के पास कई क्षेत्रों से कर्मचारियों के कार्यालयों से नदारद रहने की शिकायतें आ रही थीं। सरकारी कर्मियों के दफ्तरों से गायब रहने के चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खासकर दूरदराज के इलाकों में लोगों को ज्यादा परेशानी होती है और लोगों को सरकारी कार्य के लिए कई चक्कर लगाने पड़ते हैं।</p>

<p>प्रशासन ने कड़े निर्देश दिए हैं कि विभागों को दूरदराज के कर्मचारियों की मॉनिटरिंग को लेकर ऐसा मेकेनिज्म तैयार करें, जिससे सब पर नजर रखी जा सके। कार्मिक विभाग ने भी विभागीय सचिवों और विभाग के अध्यक्षों से कहा है कि यदि कोई कार्यालय से बिना सूचित किए गायब रहता है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाए।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

6 mins ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

  गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

34 mins ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

  धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

46 mins ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

1 hour ago

सीएम सुखविंदर सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, अल्‍ट्रासाउंड सामान्‍य, चिकित्‍सकों ने दी आराम की सलाह

  कल जम्‍मू कश्‍मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…

4 hours ago

शारदीय नवरात्र 2024: 03 से 11 अक्तूबर तक, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

  Shimla: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हर साल आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा…

4 hours ago