Categories: हिमाचल

बिलासपुर: मेक्सिको के अस्पताल में एडमिट अश्विनी की हालत में सुधार, चाचा ने लगाई विदेश मंत्री से गुहार

<p>अमेरिका के मेक्सिको में एक निजी अस्पताल में एडमिट अश्विनी कुमार की हालत में अब काफी सुधार हो चुका है। अस्पताल में अश्विनी के चाचा शेर सिंह उसका ध्यान रख रहे हैं। अश्विनी की हालत मे सुधार होने पर एक बार फिर परिजनों ने विदेश मंत्री से उन्हें देश वापस लाने के लिए मदद की गुहार लगाई है।</p>

<p>अश्विनी कुमार की मां ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के सामने एक बार फिर झोली फैलाई है। उन्होंने कहा कि मेक्सिको में अब उनके बेटे की हालत में काफी सुधार है। अश्विनी के चाचा शेर सिंह को लोगों से कर्जा उठाकर परिजनों ने मेक्सिको भेजा है, अब उन दोनों को भारत वापस लाने के लिए परिजनों के पास पैसे&nbsp; नहीं हैं। अश्विनी की मां का कहना है कि वे बेहद गरीब परिवार से संबंध रखते हैं और वे उन्हें घर वापस लाने तक का खर्चा नहीं उठा सकते। इसलिए विदेश मंत्री से गुहार है कि वे उन्हें सही-सलामत घर पहुंचाने में मदद करे।</p>

<p>गौर हो कि हिमाचल के मंडी जिले के रहने वाले अश्विनी पिछले चार साल से अमेरिका के एक होटल में काम करते हैं। जुलाई के पहले हफ्ते में सूचना मिली थी कि अश्विनी घायल हालत में होटल के बाहर पड़ा मिला था। जिसके बाद उसे मेक्सिको के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अश्विनी की हालत का पता चलने के बाद परिजनों ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से परिवार की मदद की गुहार लगाई थी।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

संजौली मस्जिद विवाद में ओवैसी की एआईएमआईएम पार्टी की एंट्री, हाईकोर्ट में पीआईएल की तैयारी

सवाल नगर निगम ने खुद 7000 अवैध निर्माण चिन्हित किया था। क्या सब पर बुलडोजर…

2 hours ago

केजरीवाल ने Rss Chief को पत्र, केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप

  New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

2 hours ago

कृषि कानून के बयान पर कंगना रनौत ने मानी गलती

  Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए…

2 hours ago

कृषि कानून पर बयान देने पर कंगना रनौत ने किसानों से मांगी माफी , अपने शब्द लिए वापस

Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए बयान…

3 hours ago

न्यायाधीश राजीव शकधर ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली

Shimla: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजीव शकधर ने  आज  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश…

3 hours ago

विदेशी पैराग्‍लाइडरस के बिना बीड बिलिंग सूनी, अब दो अक्‍तूबर से आस

  मौसम की बेरुखी के चलते विदेशी पायलटों ने नहीं दी दस्‍तक रोजाना मात्र 40…

3 hours ago