हिमाचल

आज से शुरू होंगे साहसिक खेल, गोवा की तर्ज पर बिलासपुर में क्रूज सवारी

 

  • गोबिंदसागर झील में दौड़ेगा 60 सीटर क्रूज
  • ब्यास में रिवर राफ्टिंग के रोमांच का मजा
  • पैराग्‍लाइडिंग और अन्‍य बहुत कुछ एडवेंचरस

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी

हिमाचल प्रदेश में आज से सैलानी और स्‍थानीय लोग एडवेंचर स्‍पोर्टस का मज ले सकते हैंद। साहसिक गतिविधियां शुरू हो रही हैं। मानसून को देखते हुए 2 महीने पहले पर्यटन विभाग ने रिवर रॉफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, ट्रैकिंग जैसी साहसिक गतिविधियों पर रोक लगा दी थी। अब आज से यह रोक हट रही है।
देशभर से पहाड़ों पर पहुंचने वाले सैलानी अब ब्यास नदी में रिवर राफ्टिंग और गोबिंदसागर झील में हाईस्पीड स्टीमर का आनंद उठा सकेंगे। गोबिंदसागर झील में स्टीमर का इस्तेमाल पहली बार किया जा रहा है। इसी झील में 10 से 12 दिन बाद 60 सीटर क्रूज चलना भी शुरू हो जाएगा। स्टीमर और जेली गोबिंदरसागर झील में पहुंच गए है, जबकि क्रूज​​​​​​​ पांच से छह दिन बाद विशाखापट्टनम से बिलासपुर पहुंच जाएंगा। वहीं कुल्‍लू-मनाली-मंडी और चंबा में नदी की लहरें में रीवर रफिटंग का आनंद लिया जा सकेगा।
वहीं कांगड़ा के बीड़ बिलिंग और बंदला साइट पर पैराग्लाइडिंग भी शुरू हो जाएगी। पैराग्लाइडिंग पर भी दो महीने पहले ही रोक लगा दी गई थी। हिमाचल की विभिन्न साइट पर पैराग्लाइडिंग के लिए न केवल देश बल्कि दुनियाभर से लोग पहुंचते हैं।

साहसिक गतिविधियां शुरू होने के बाद प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर फिर से रौनक बढ़ेगी। इससे पर्यटन व्यवसाय भी रफ्तार पकड़ेगा। बता दें कि बरसात के मौसम में अनहोनी से बचने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से 15 जुलाई से 15 सितंबर तक साहसिक गतिविधियां पर रोक लगाई गई थी। पाबंदी खत्म होने के बाद पर्यटक स्थलों पर साहसिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलना शुरू हो जाएंगी। इसके लिए ऑपरेटरों ने तैयारी कर ली है। इन गतिविधियों से पर्यटन स्थलों में एक बार फिर से रौनक बढ़ेगी। पर्यटन व्यवसाय भी गति पकड़ेगा।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

41 mins ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

  Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

49 mins ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

57 mins ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

1 hour ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

15 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

15 hours ago