<p>हिमाचल देवभूमि है और जिला कुल्लू के कण-कण में भी देवी देवताओं का वास है। यहां देवी देवता नए रथ में विराजमान होने पर पार्वती और ब्यास के संगम तट पर शाही स्नान करते हैं। रविवार को भुंत्तर से सटे पिपलागे की माता नैणा उग्रतारा 18 वर्ष बाद नए रथ में विराजमान हुईं।</p>
<p>माता नैणा दोपहर एक बजे अपने हारियानों के साथ ढोल नगाड़े की थाप पर मंदिर से जिया संगम की ओर रवाना हुई। वही इस शुभअवसर पर तेगूबेहड़ से माता भद्रकाली मे भी अपने हारियानों सहित शामिल हुई।वही माता के पुजारी अमित मंहत ने बताया कि विधिविधान के साथ माता नैणा ने पार्वती और ब्यास नदी के तट पर शाही स्नान किया और उसके बाद हवन भी किया गया।</p>
<p>साथ ही उन्होxने बताया कि सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने भी स्नान किया और बताया कि भंडारे का भी आयोजन किया गया था जिसमे सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।</p>
<p> </p>
धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…