Categories: हिमाचल

मौसम की मार, पांच दिन बाद भी NH-305 नहीं हुआ बहाल

<p>हिमाचल प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। जिससे प्रदेश भर में लगातार बारिश से जनजीवन पर बुरा असर पड़ रहा है। कुल्लू में बारिश की वजह से NH-305 पाँचवे दिन बाद भी बंद है। रास्ता बंद होने से बागीपुल-कुल्लू, रामपुर-कुल्लू और आनी-कुल्लू-शिमला जैसे रूट प्रभावित हुए हैं।</p>

<p>बता दें कुल्लू घाटी में शुक्रवार रात से हो रही बारिश से जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। जिले में NH-305 के अलावा एक दर्जन सड़कों पर यातायात ठप होने से सेब की खेप फंस गई है। मौसम के रुख को देखते हुए घाटी के बागवानों ने सेब तुड़ान रोक दिया है।&nbsp;</p>

<p>वहीं NH-305 को बहाल करने के लिए प्रशासन की तरफ से प्रयास जारी हैं। लेकिन, बारिश की वजह से लगातार हो रहे लैंड-स्लाइडिंग से काम में मुश्किलें&nbsp;पेश आ रही है। साथ ही प्रशासन इन रास्तों पर चलने वालों को लैंड-स्लाइडिंग के मद्देनज़र सावधानी बरते की भी हिदायत दे रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

किसी पौंग बांध विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के लुदरेट, नंदपुर भटोली,…

14 hours ago

होशियार जी, विधायक ही बनना था, तो इस्तीफ़ा क्यों: CM

देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के नलेटी में एक चुनावी…

15 hours ago

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल व जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने जिला सोलन के…

15 hours ago

बिके हुए आशीष शर्मा बहरूपिया, लोगों का स्वाभिमान भाजपा को बेचा: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार शाम हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार…

15 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में हिमकेयर में बच्चों के लिए आईसीयू सेवाएं निःशुल्क

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

15 hours ago

सीएम 28000 नौकरियां देने की बात कहकर प्रदेश की जनता को सफेद झूठ परोस रहे हैं : बिंदल

धर्मशाला: देहरा विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा…

1 day ago