Categories: हिमाचल

लॉकडाउन के बाद शिमला कालका पटरी पर दौड़ी दूसरी स्पेशल ट्रेन “विस्टाडोम”

लॉकडाउन के बाद ऐतिहासिक धरोहर शिमला-कालका ट्रैक पर दूसरी स्पेशल ट्रेन दौड़ पड़ी है। कालका से सुबह 7 बजे चली ये ट्रैन 12 बजे रेलवे स्टेशन शिमला पहुंची। 7 डिब्बों की इस ट्रेन में पहले दिन मात्र 10 यात्री शिमला पहुंचे। न्यू ईयर में पर्यटन सीजन को देखते रेलवे ने शिमला कालका ट्रैन शुरू की है। इससे पहले नवरात्र और दीपावली के त्यौहारी सीजन के दौरान लॉक डाउन के बाद पहली ट्रैन चली थी। वैसे भी शिमला आने वाले पर्यटक सड़क मार्ग के बजाए शिमला कालका ट्रैक की खूबसूरती और सुरंगों का लुत्फ़ उठाते सफ़र का आनंद लेना चाहते है। जिसको देखते हुए भी ये ट्रैन शुरू की गई है।

शिमला रेलवे स्टेशन के अधीक्षक प्रिंस सेठी ने बताया कि बीती शाम ही शिमला कालका स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया था। इसलिए पहले दिन सिर्फ 10 यात्री ही पहुंचे है। ये ट्रैन सुबह कालका से 7 बजे चलकर 12:15 दोपहर शिमला पहुंचेगी। जबकि शिमला से शाम 3 बजकर 50 मिनट पर ये ट्रैन कालका के लिए रवाना होगी। इस स्पेशल ट्रेन का किराया 800 रुपया रखा है। लॉक डाउन से पहले शिमला कालका ट्रैक पर ट्रैन के 6 ट्रिप शिमला से चलते थे। अब 2 ट्रिप शुरू किए गए है। यदि हालात सामान्य रहे तो आने वाले दिनों में बचे ट्रैन के ट्रिप भी शुरू किए जा सकते हैं।

शिमला में ट्रेन से पहुंचे पर्यटकों ने "विस्टाडोम" की यात्रा को सुखद बताया और कहा की शिमला कालका ट्रैक का सफर सुहाना है। जो खूबूसरत है साथ है पता ही नही चलता कि कब शिमला पहुचं गए।

Samachar First

Recent Posts

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

2 hours ago

सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक तापमान, 26 तारीख से बारिश की उम्मीद

Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…

3 hours ago

शिमला-बिलासपुर हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…

4 hours ago

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

4 hours ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

4 hours ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

5 hours ago