Categories: हिमाचल

हिमाचल को प्राकृतिक खेती राज्य बनाने में कृषि अधिकारियों की अहम भूमिकाः कंवर

प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत कृषि अधिकारियों के लिए राज्य कृषि प्रबंधन एवं विस्तार प्रशिक्षण संस्थान मशोबरा में आयोजित 6 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शनिवार को समाप्त हुआ। प्रशिक्षण शिविर के दौरान कृषि अधिकारियों को कृषि कार्यक्रमों में सुधार और नवीन तकनीकों के प्रसार के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण शिविर के दौरान विशेष कृषि सचिव और प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के राज्य परियोजना निदेशक राकेश कंवर ने कहा कि वित्त वर्ष के लिए तय लक्ष्य को पूरा कर लिया गया है और अब अधिकारियों को आगामी वर्ष में ज्यादा से ज्यादा किसानों को प्रभावी कार्ययोजना बनाकर प्राकृतिक खेती से जोड़ना होगा।

उन्होंने कहा कि कृषि अधिकारियों के आपसी सामंजस्य और भागीदारी से ही हम प्राकृतिक खेती राज्य बनने का लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा यह 6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारियों की कार्य दक्षता में और अधिक सुधार लाएगा। इसके अलावा प्रशिक्षण में दी गई जानकारी से उन्हें डाटा रिकार्डिंग, प्रसार और अन्य गतिविधियों में लाभ मिलेगा। 6 दिन तक चले इस प्रशिक्षण शिविर में कृषि विभाग के एटीएम अधिकारियों को प्रदेश में चल रही प्राकृतिक खेती की अवधारणा और इसे किसानों तक पहुंचाने के तरीकों के बारे में बताया गया।

इसके साथ ही प्रशिक्षण शिविर के दौरान प्रशिक्षुओं को योगाभ्यास करवाकर तनावमुक्त रहने के टिप्स भी दिए गए। शिविर में सबसे ज्यादा ध्यान कृषि अधिकारियों की कार्यक्षमता बढ़ाकर उन्हें आगामी वर्ष के लिए तय लक्ष्य को प्राप्त करने की तरफ दिया गया। इस शिविर में प्रदेश के 6 जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, किन्नौर, कांगड़ा और लाहौल स्पिति से आए 50 सहायक तकनीकी प्रबंधक (एटीएम) अधिकारियों ने भाग लिया।

Samachar First

Recent Posts

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

2 mins ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

49 mins ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

1 hour ago

मस्जिद विवाद के बीच विक्रमादित्य की वक्फ बोर्ड में सुधार की नस‍ीहत

Shimla:हिमाचल और हिमाचलियत के हित सर्वश्रेष्ठ, सर्वत्र हिमाचल का संपूर्ण विकास। समय के साथ हर…

2 hours ago

कंगना का मंडी प्रेम: ‘यह मेरा घर है, यहां काम करूंगी

Manali: मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने  मनाली की यात्रा के दौरान अपने गृहनगर और लोगों…

2 hours ago

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

6 hours ago