हिमाचल

“कांग्रेस सरकार में सब कुछ ठीक नहीं, दिल्ली में डेरा डाले हैं सीएम”

एमसी शिमला के चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने फर्जी वोट बनाकर जीत तो हासिल कर ली है. लेकिन अभी तक मेयर और डिप्टी मेयर पर कांग्रेस निर्णय नहीं कर पाई है. जो कॉन्ग्रेस पार्टी के भीतर की गुटबाजी का बड़ा उदाहरण है.

कांग्रेस पार्टी गुटों में बंटी हुईं है और लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी की गारंटियों की पोल खुल जायेगी और चारों सीटों पर भाजपा को जीत मिलेगी. यह बात पूर्वमंत्री और भाजपा नेता बिक्रम सिंह ठाकुर ने शिमला में कही है.

बिक्रम सिंह ठाकुर ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार में समन्वय नहीं है और पूरी सरकार एक हफ्ते से दिल्ली में बैठी है. जिससे प्रदेश में विकास कार्य ठप्प पड़े हैं. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कई बार कह भी चुके हैं कि जिन्होंने काम किया वो सत्ता में फिर से नहीं लौटे तो काम करके क्या होगा.

शायद इसी सोच को लेकर मुख्यमंत्री आगे बढ़ रहे हैं और विकास कार्य नहीं कर रहे हैं. कांगड़ा के साथ सरकार ने पहले ही अन्याय कर दिया है. केवल एक मंत्री ही कांगड़ा से बनाया गया है. जबकि सबसे बड़ा ज़िला कांगड़ा है.

मुख्यमंत्री यह समझ नहीं पा रहे की किसको मंत्री बनाऊं और किसे नाराज करूं. लेकिन 2024 के लोकसभा चुनावों तक कांग्रेस की सच्चाई जनता के सामने आ जायेगी और भाजपा लोकसभा की चारों सीटों पर जीत दर्ज करेगी.

Kritika

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

14 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

14 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

14 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

14 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

16 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

17 hours ago