हिमाचल

सारा मायका इक बराबर, देहरे दे विकास वास्ते देया वोट: कमलेश

मेरा कोई बिजनेस नी, मैं लोकां बिच ही रहना, तुहाड़े कम कराने
शगुन दे रूप च देणे मिंजो वोट, सारियां समस्याएं होणीया हल
देहरा। कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार कर लोगों से पहाड़ी में सीधा संवाद कर रही हैं। देहरा विधानसभा क्षेत्र की ग्रामीण जनता को उनका देसी अंदाज काफी भा रहा है। शनिवार को कमलेश ने भटोली फकोरियाँ, बंगोली, छबड़, झकलेहड़, बोंगता, बड़ा व बडूं में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे लिए सारा मायका इक बराबर है। देहरे दी जनता विकास वास्ते वोट दे। मेरा कोई बिजनेस नी, मैं लोकां बिच ही रहना कनै कम कराणे। शगुन दे रूप च देणे मिंजो वोट मैं तुहाड़ियां सारियां समस्या हल करनियाँ।
उन्होंने कहा कि देहरा की समस्याओं के बारे में मेरी रोजाना मुख्यमंत्री के साथ बात हो रही है। यहां के पूर्व निर्दलीय विधायक ने विकास पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया है। हर क्षेत्र में लोग ढेरों समस्याएं बता रहे हैं। सड़कें टूटी हैं, लोगों को पानी की आपूर्ति नहीं हो रही। लो वोल्टेज के कारण बिजली की बड़ी समस्या है। कई जगह पुल नहीं हैं। चंगर क्षेत्र के लोगों ने आज तक विकास देखा ही नहीं। मैं देहरे की ध्याण होने के नाते हर क्षेत्र का समान विकास करूंगा। मैं यहां राजनीति करने नहीं आई हूँ, मुझे जनता की समस्याओं का समाधान कर विकास करवाना है।
कमलेश ने कहा कि देहरा में विकास का बनवास 13 जुलाई को खत्म हो जाएगा। पूर्व विधायक अपने स्वार्थ के लिए राजनीति करते रहे। होशियार सिंह ने लोगों के साथ विश्वासघात किया है। जनता अब उनसे पूछ रही है कि 5 साल के लिए चुनकर भेजा था 14 महीने में ही इस्तीफा क्यों दिया।
पूर्व निर्दलीय विधायक को जवाब देते नहीं बन रहा कि इस्तीफा क्यों दिया। देहरा की जनता जागरूक है और विकास के लिए वोट देगी।
मेरी सभी से विनती है कि अपनी ध्याण को अधिक से अधिक वोट दें ताकि ससुराल और पूरे प्रदेश में मान से सिर ऊंचा हो। मेरी ताकत देहरा की जनता बने, मैं विश्वास दिलाती हूं हर मंच पर आपकी आवाज बनूंगी। देहरा के लोगों कभी खुद को ठगा महसूस नहीं करेंगे, जैसा आज कर रहे हैं। अगले छह महीने में देहरा की सूरत बदल दी जाएगी।
Kritika

Recent Posts

सीएम 28000 नौकरियां देने की बात कहकर प्रदेश की जनता को सफेद झूठ परोस रहे हैं : बिंदल

धर्मशाला: देहरा विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा…

9 hours ago

मानसूनः डीसी ने अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में मुस्तैद रहने के दिए निर्देश

धर्मशाला, 06 जुलाई: कांगड़ा जिला में लगातार जारी बारिश को लेकर प्रशासन पूरी तरह से…

9 hours ago

पश्चिम बंगाल में महिलाओं से हिंसा के खिलाफ शिमला में महिलाओं ने सौंपा ज्ञापन

पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रही हिंसा के विरोध में निर्मात्री ट्रस्ट ने…

9 hours ago

कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. पुष्पेन्द्र वर्मा जनता के सामने हुए भावुक

हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी डा पुष्पेन्द्र वर्मा की देर शाम को हुई फरनोहल…

9 hours ago

शिमला में धूमधाम से मनाया गया तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा का जन्मदिवस

शिमला में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा का 89वां जन्मदिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।…

9 hours ago

नगरोटा में 4 दिवसीय बाल मेले का होगा भव्य आयोजन: बाली

धर्मशाला, 06 जुलाई: नगरोटा में विकास पुरूष जीएस बाली की जयंती के उपलक्ष्य पर 24…

9 hours ago