हिमाचल

हताश है नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ,गणित हो गया है कमजोर: अनिरुद्ध सिंह

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर द्वारा मुख्यमंत्री का इस्तीफा देने की बात पर पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि जयराम ठाकुर हताश हैं और उनकी हताशा बाहर निकलती नजर आ रही है। जयराम ठाकुर ने विधानसभा के अंदर यह दावा किया किया था कि इस सरकार को भगवान भी नहीं बचा सकते है। भाजपा ने सरकार को गिराने का षड्यंत्र रचा और 6 विधायकों को खरीदा बावजूद इसके अब जब उपचुनाव हुए तो कांग्रेस ने चार सीटें जीती है। तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने इस्तीफा दिया उन सीटों पर भी चुनाव होने बाकी हैं और जनता उन्हें भी अब घर बिठाएगी। वे न कांग्रेस के रहेंगे ना भाजपा के क्योंकि वह बिक कर भाजपा में गए हैं।

पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह स्पष्टवादी हैं जोकि भाजपा को रास नही आ रहा है। कांग्रेस 5 साल तक सरकार चलाएगी और जयराम जो बोलते है उससे कोई फर्क नही पड़ता है। वहीं सरकार गिराने के दावे पर अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि जयराम ठाकुर का गणित काफी कमजोर है अभी 68 विधायकों में से 38 कांग्रेस के विधायक हैं। जयराम ठाकुर प्रदेश की सरकार को अस्थिर करना चाहते हैं लेकिन उनका यह सपना कभी पूरा नहीं होगा प्रदेश में कांग्रेस सरकार पूरी तरह से स्थिर है।

अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि प्रदेश की महिलाओं को कांग्रेस सरकार ने 1500 देने शुरू कर दिए थे लेकिन जयराम ठाकुर इसको लेकर चुनाव आयोग चले गए और 1500 रुपए महिलाओं को जो मिलने थे उसे पर रोक लगा दी लेकिन अब आचार संहिता खत्म हो गई है कांग्रेस सरकार ने जो महिलाओं से वादा किया है उसे पूरा करेगी।

Kritika

Recent Posts

सीएम ने आपदा प्रभावितों से एक करोड़ का वादा कर एक पैसा नहीं दिया: जयराम ठाकुर

शिमला: नेता प्रतिपक्ष ने शिमला से जारी बयान में कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर…

21 hours ago

धरतीपुत्र कहलाने वालों का तो जन्म ही मुंबई का, मेरा तो जन्म- पढ़ाई सब देहरा की: कमलेश

देहरा: कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने शुक्रवार को भी ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार किया। उन्होंने दरकाटा,…

21 hours ago

वित्तीय संसाधन जुटाएंगे, प्रदेश को आत्मनिर्भर भी बनाएंगेः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अघलौर…

21 hours ago

प्रदेश सरकार धार्मिक, साहसिक व ईको पर्यटन को दे रही बढ़ावाः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत…

21 hours ago

कांग्रेस मंत्री की टिप्पणी राज्यपाल के पद एवं गरिमा का अपमान : बिंदल

शिमला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल…

21 hours ago

शिमला जिला के दूर दराज क्षेत्रों में युवाओं को करवाए जाएंगे पर्यटन से जुड़े विशेष कोर्स

जिला स्तरीय सलाहकार कमेटी मीटिंग आज शिमला में बचत भवन में हुई । बैठक की…

21 hours ago