हिमाचल

चंबा में बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत, 10 घायल

हिमाचल में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। चंबा जिले में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 घायल हो गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार हादसा वीरवार सुबह चंबा जिला के राख-सांवरा संपर्क मार्ग पर पेश आया
एक बोलेरो गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें 2 महिलाएं और एक पुरुष शामिल है,

जबकि दस लोग घायल हो गए हैं। इनमें से 2 गंभीर रूप से घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया है, जबकि आठ लोगों का इलाज चंबा मेडिकल कालेज में चल रहा है।
हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखचे उड़ गए। गाड़ी के खाई में गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। गाड़ी में कुल 13 लोग सवार थे।

Kritika

Recent Posts

हिमाचल में दस्तक देते ही कमजोर पड़ा मानसून, एक सप्ताह में 32 फीसदी कम बारिश

हिमाचल में दस्तक देते ही कमजोर पड़ा मानसून, एक सप्ताह में 32 फीसदी कम हुई…

5 hours ago

04 जुलाई से पहले चुनाव व्यय लेखा करवाएं जमा: व्यय पर्यवेक्षक

धर्मशाला। लोकसभा चुनाव 2024 के निर्वाचन व्यय लेखा समायोजन के लिए केंद्रीय व्यय पर्यवेक्षक आईआरएस…

5 hours ago

जयराम, भाजपा नेताओं को लगी झूठ बोलने की लत : मुख्यमंत्री

अपने होटल, रिजॉर्ट के काम कराने मेरे पास आते थे होशियारः सीएम सीएम ने नुक्कड़…

5 hours ago

राज्यपाल ने पारिस्थितिकी तंत्र के विकास और संरक्षण के बीच संतुलन बनाने पर बल दिया

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने समाज के सभी वर्गों से वृक्षारोपण अभियान का हिस्सा बनने…

6 hours ago

एक महीने तक विधानसभा क्षेत्र में क्यों नहीं आए होशियार सिंह: कमलेश

कांग्रेस न डरी, न कभी डरेगी, चुनाव लड़ाने का फैसला हाईकमान का सचिवालय जाने की…

6 hours ago

कैथली घाट ढली फोरलेन निर्माण पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

कैथली घाट ढली फोरलेन निर्माण पर उठे सवाल, डंगे गिरने शुरू, अवैध डंपिंग के मलबे…

1 day ago