Categories: हिमाचल

कृषि क्षेत्र में हिमाचल के नाम एक और उपलब्धि, PM मोदी ने दिया ‘कृषि कर्मण्य’ अवॉर्ड

<p>कृषि क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश ने एक ओर उपलब्धि अपने नाम की है। खाद्यान उत्पादन में सराहनीय वृद्धि के लिए हिमाचल प्रदेश को वर्ष 2015-16 के लिए कृषि कर्मण्य पुरस्कार प्रदान किया गया है। इस पुरस्कार को प्रदेश के कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने दिल्ली में आयोजित एक समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्राप्त किया।</p>

<p>पुरस्कार में एक ट्राफी, प्रशस्ति पत्र और 5 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी गई है। इसके अतिरिक्त प्रदेश के दो प्रगतिशील किसानों जिनमें एक महिला किसान भी हैं को भी पुरस्कृत किया गया। प्रदेश में पिछले पांच वर्षों में कुल उत्पादन 14.94 लाख टन से 16.40 लाख टन हो गया है। इसके अलावा विभाग ने पॉलीहाउस खेती, फसल विविधिकरण, सूक्ष्म सिंचाई, जैविक खेती और मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए भी सराहनीय कार्य किया है।</p>

<p>कृषि कर्मण्य पुरस्कार वर्ष 2010-11 से कृषि मंत्रालय द्वारा धान, गेहूं, मोटे अनाज, दालों, और कुल खाद्यान के उत्पादन में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्यों को पुरस्कृत करने के लिए शुरू किया गया है। इससे पहले भी कृषि विभाग को साल 2011-12 में गेहूं की उत्पादकता बढ़ाने के लिए और साल 2014-15 में खाद्यान उत्पादन में सराहनीय बढ़ोतरी के लिए कृषि कर्मण्य पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

3 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

8 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

8 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

  गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

8 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

  धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

9 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

9 hours ago