हिमाचल

अनुराग ठाकुर करेंगे राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव का शुभारंभ, पुलिस बैंड के नाम होगी पहली संध्या: डीसी हमीरपुर

जसबीर कुमार, हमीरपुर।

सुजानपुर का ऐतिहासिक चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव-2022 मंगलवार से आरंभ होगा। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर विधिवत रूप से उत्सव का शुभारंभ करेंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए डीसी हमीरपुर देवश्वेता बनिक ने बताया कि केंद्रीय मंत्री मंगलवार सायं साढे चार बजे भव्य शोभा यात्रा में भाग लेंगे तथा ऐतिहासिक मुरली मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वह प्रदर्शनी स्टॉलों का उद्घाटन करेंगे। सायं लगभग सात बजे केंद्रीय मंत्री होली उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में भी भाग लेंगे।

उपायुक्त ने बताया कि होली उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण हिमाचल प्रदेश पुलिस का मशहूर ऑर्केस्ट्रा ‘हॉरमनी ऑफ द पाइन्स’ होगा। इसके अलावा सारेगामापा फेम पायल ठाकुर और हिमाचल के अन्य लोक कलाकार भी कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। देबश्वेता बनिक ने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 18 मार्च को होली उत्सव का समापन करेंगे।

उपायुक्त ने बताया कि उत्सव की चारों सांस्कृतिक संध्याओं में कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए हिमाचल प्रदेश के लोक कलाकारों को अधिक से अधिक समय दिया जाएगा। 16 मार्च को दूसरी सांस्कृतिक संध्या के मुख्य आकर्षण नितिश राजपूत और इंडियन आइडल फेम नितिन कुमार होंगे। 17 मार्च को इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा और कुमार साहिल मुख्य आकर्षण होंगे। अंतिम संध्या में 18 मार्च को डांस ऑन व्हील्स के अतिरिक्त इंडियन आइडल फेम अंकुश भारद्वाज और सारेगामापा फेम हेमंत बृजवासी अपनी मधुर आवाज से श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

6 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

6 hours ago

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

  Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

6 hours ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

6 hours ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

7 hours ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

10 hours ago