मिसाइल नाम से मशहूर पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय अब्दुल कलाम आजाद की 27 जुलाई को पुण्यतिथि है पुण्यतिथि के मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा देश भर में कार्यक्रम का आयोजन कर अब्दुल कलाम आजाद के जीवन के बारे लोगो को बताएगा। शिमला में प्रदेश स्तरीय कर कार्यक्रम का आयोजन होगा।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी डॉक्टर असलम ने शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान कहां की भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा हिमाचल के लोगों को महान वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय अब्दुल कलाम आजाद की जीवनी बताएगा। उनका सम्पूर्ण जीवन किस तरह से भारत देश के काम आया और उन्होंने कैसे मानवता की सेवा की इसकी पूरी जानकारी अल्पसंख्यक समुदाय को दी जाएगी। इसके लिए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पूरे प्रदेश में 27 जुलाई को विशेष कार्यक्रम करेगा। अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला पदाधिकारी सभी जिलों में डॉ. कलाम के जीवन पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे।
उन्होंने कहा कि डॉ अब्दुल कलाम केंद्र में भाजपा सरकार के समय में देश के राष्ट्रपति बनाये गए थे क्योंकि वो देश का गौरव थे और हमेशा रहेंगे। भाजपा उनके देश के लिए दिए गए योगदान के बारे में लोगों को बताएगी। उन्होंने कहा कि स्व अब्दुल कलाम आजाद न केवल भारत देश बल्कि विश्व के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी पुण्यतिथि पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उन्हें याद करेगा और उनके द्वारा दिये संदेश को जनता तक पहुंचाएगा। हर साल उनकी याद में विशेष कार्यक्रम किये जायेंगे।
Snowfall in Lahaul-Spiti: हिमाचल प्रदेश के दूरस्थ जिले लाहौल स्पीति के रोहतांग दर्रे के पास…
Sikh separatist murder conspiracy: अमेरिका में एक भारतीय रॉ अधिकारी पर सिख अलगाववादी नेता गुरपतवंत…
प्रदेश सरकार को भेजी जाएगी कार्डधारकों की शिकायत और सुझाव पधर से शुरूआत, सुरजीत सिंह…
आज का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है, जबकि कुछ जातकों…
Karwa Chauth 2024: करवा चौथ इस वर्ष 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा, जब विवाहित महिलाएं…
Badsar burglary incidents: उपमंडल बड़सर के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी की घटनाएँ तेजी से बढ़…