Categories: हिमाचल

CM रिलीफ फंड ने बज्रेश्वरी मंदिर न्यास से मांगे 1 करोड़, विरोध के बावजूद मंजूरी मिली

कांगड़ा का बज्रेश्वरी देवी मंदिर न्यास मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ की राशि देने जा रहा है। इसके लिए न्यास के कुछ लोगों ने विरोध भी किया था। लेकिन मंगलवार को हुई बैठक में इस फैसले पर मुहर लग गई कि मंदिर न्यास मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 1 करोड़ का अनुदान देगा। ये पैसा मंदिर न्यास का है यानी श्रद्धालुओं द्वारा दान दिया गया है।

इसके लिए बकायदा जिला प्रशासन की ओर से शक्तिपीठों को मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ की राशि देने का आग्रह किया गया था। इसी के मद्देनज़र एसडीएम की अगुवाई में बैठक हुई जिसमें इस फैसले पर सभी ने हामी भरी। हालांकि मंदिर न्यास के इस निर्णय का कांगड़ा वासी विरोध भी कर रहे हैं। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री राहत कोष में इतनी बड़ी रकम देने से अच्छा है कि इसे कांगड़ा के विकास के लिए लगाया जाए। सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे मंदिर न्यास की नाकामी करार दिया औऱ साथ ही साथ सरकार पर भी सवाल उठाए हैं।

मंदिर न्यास पर बीजेपी का दबाव?

इससे पहले कांग्रेस के टाइम पर भी शक्तिपीठों को मुख्यमंत्री राहत कोष में अनुदान देने का आग्रह किया गया था। लेकिन उस समय कुछ एक मंदिरों ने छोड़कर इसका विरोध किया था। कांगड़ा के बज्रेश्वरी मंदिर न्यास ने भी उस समय पैसे देने से इंकार किया था। लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि मंदिर न्यास के कुछ सदस्य मूल रूप से बीजेपी के सपोटर्स हैं जिसके चलते ये दबाव बनाया गया और मंगलवार को इक्टठा होकर 1 करोड़ की राशि को मंजूरी दी गई।

क्या फंड मार रही बीजेपी?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्यमंत्री राहत कोष इसलिए होता है ताकि किसी आपात स्थिति में किसी ग़रीब व्यक्ति या किसी तरह कोई मदद की जा सके। इसके लिए लोग खुद फंड्स देते हैं। 2017 में सरकार बनते ही मुख्यमंत्री ने भी राहत कोष में राशि देने का आग्रह किया था, लेकिन ये राशि कहां इस्तेमाल हो रही है इसका कोई ब्यौरा नहीं दिया जाता…!!!

लिहाज़ा, जयराम सरकार में स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने जरूरतमंद लोगों के लिए राहत कोष से आवेदन कर पैसे लेने की बात भी कही थी। लेकिन ये बातें सब हवा हवाई हो गई। समाचार फर्स्ट ने खुद कई दफा गरीब और असहाय लोगों की ख़बर ब्रेक कर उन्हें राहत कोष से मदद दिलाई है। कई दफा ऐसी वाक्ये सामने आए हैं जब प्रशासन औऱ नेता किसी की मदद करने के बजाए अनदेखी करते हैं। समाचार फर्स्ट ने कई दफा इन ख़बरों को प्रकाशित कर नेताओं की पोल खोली है।

ज्वालामुखी मंदिर न्यास भी तैयार

बताया जा रहा है शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर न्यास भी 1 करोड़ की राशि देने को तैयार है। जिला प्रशासन के आदेश देने से पहले मंदिर न्यास ने 1 करोड़ की राशि देने का निर्णय ले लिया था।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

3 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

3 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

4 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

4 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

5 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

5 hours ago