<p>भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से पासआउट होकर शनिवार को 347 जांबाज अफसर भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। उपसेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अन्बु परेड स्थल पर पहुंचे और परेड की सलामी ली। इसके बाद बहादुर कैडेट्स को पुरस्कृत किया गया।</p>
<p>जिसमें स्वॉर्ड ऑफ ऑनर और गोल्ड मेडल जेंटलमैन कैडेट (अब लेफ्टिनेंट) अर्जुन ठाकुर को मिला। अर्जुन ठाकुर हमीरपुर जिले के रहने वाले हैं। आईएमए में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान अर्जुन ने हरफनमौला प्रदर्शन किया था। अर्जुन के पिता यशवीर सिंह सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। मां सुनीता देवी भी शिक्षिका हैं। अपने इकलौते बेटे के कंधे पर सितारे चमकते और स्वार्ड ऑफ ऑनर देख माता और पिता काफी खुश दिखे।</p>
<p>आरआईएमसी से पासआउट होने के बाद अर्जुन का चयन एनडीए में हुआ था। अर्जुन ठाकुर ने बातचीत में कहा कि आरआईएमसी में मिली शिक्षा, पिता की प्रेरणा और परिश्रम का ही प्रतिफल है कि सैन्य अफसर बनने का सपना पूरा हुआ। उन्हें 6/8 जीआर में कमीशन मिला है। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ विदेशी कैडेट विशाल चंद्र वाजी (नेपाल) और सैंगरो कंपनी को इस बार चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बैनर दिया गया।</p>
पार्षद और भाजपा प्रवक्ता शैलेंद्र गुप्ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…
सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…
Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…
Shimla:देश के पिता नहीं देश के तो लाल होते हैं। धन्य हैं, भारत मां…
Dharamshala: धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक में आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय वन खेलकूद एवं ड्यूटी…
Dharamshala: हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि को नौ दिवसीय उत्सव के रूप में मनाया…