Categories: हिमाचल

लापता जवान के परिजनों का पुलिस से उठा विश्वास, बोले हो रही लापरवाही

ड्यूटी पर वापस लौट रहे जवान के लापता होने के मामले में चार-पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। अब तो जवान के घर वाले भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। घरवालों का कहना है कि पुलिस इस मामले में कोताही बरत रही है और जब भी घरवालें पुलिस के पास जवाब मांगने जाते हैं तो वह हमें टाल देते हैं और मामले में कोई कार्रवाई नहीं करते।

गौरतलब है कि जवान विरेंद्र अपनी ड्यूटी पर लौटते वक्त 22 जुलाई को लापता हो गए थे। पुलिस से लेकर बटालियन तक कोई भी इस मामले को गहनता से नहीं ले रहा है। हालांकि, पुलिस ने शिकायत तो दर्ज कर ली है लेकिन इतने दिनों बाद भी पुलिस कोई जांच नहीं कर पाई है।

ये है पूरा मामला

घरवालों के मुताबिक, वह 22 जुलाई को जब देहरादून से जबलपुर जाने के लिए निकले, लेकिन इसी बीच उनकी ट्रेन छूट गई। इसके बाद वह दिल्ली जाने वाली ट्रेन में बैठ गए और सफर के दौरान उनका फोन भी आया। उसके बाद अगले दिन तक हमारी उनसे कोई बात नहीं हो पाई। दूसरे दिन जब जबलपुर पता किया, तो उन्होंने बताया कि वह जबलपुर नहीं पहुंचे हैं।

जवान विरेंद्र की पत्नी अरूणा के मुताबिक, विरेंद्र फिरोजपुर यूनिट में थे और जबलपुर में 6 माह की ट्रेनिंग पर गए हुए थे। उनकी फिरोजपुर स्थित यूनिट अधिकारी सेना के जवान के अचानक लापता होने पर कोई मदद नहीं कर रहे है। यहां तक पांवटा साहिब पुलिस स्टेशन ने भी उन्हें टाल दिया। बाद में किसी तरह एसपी सिरमौर की मदद से मामला दर्ज हुआ।

Samachar First

Recent Posts

किसी पौंग बांध विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के लुदरेट, नंदपुर भटोली,…

16 hours ago

होशियार जी, विधायक ही बनना था, तो इस्तीफ़ा क्यों: CM

देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के नलेटी में एक चुनावी…

16 hours ago

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल व जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने जिला सोलन के…

16 hours ago

बिके हुए आशीष शर्मा बहरूपिया, लोगों का स्वाभिमान भाजपा को बेचा: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार शाम हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार…

16 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में हिमकेयर में बच्चों के लिए आईसीयू सेवाएं निःशुल्क

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

16 hours ago

सीएम 28000 नौकरियां देने की बात कहकर प्रदेश की जनता को सफेद झूठ परोस रहे हैं : बिंदल

धर्मशाला: देहरा विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा…

1 day ago