हिमाचल

नशा उन्मूलन अभियान में राज्य सरकार का सहयोग करेगी आर्ट ऑफ लिविंग संस्था

शिमला: आर्ट ऑफ लिविंग संस्था हिमाचल प्रदेश में नशा उन्मूलन अभियान में राज्य सरकार का सहयोग करेगी। इस संबंध में आज प्रदेश सरकार और आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के बीच शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की उपस्थिति में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। प्रदेश सरकार की ओर से सचिव प्रशासनिक सुधार सी. पालरासु और संस्था की ओर से वी.पी.एस. राणा ने हस्ताक्षर किए।

इस अवसर पर मुख्यंमत्री ने कहा कि प्रदेश के लिए यह समझौता काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस अभियान के तहत आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रवि शंकर की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग राज्य सरकार का नशा उन्मूलन में पूर्ण सहयोग करेगी और व्यय भी संस्था ही वहन करेगी। उन्होंने कहा कि इस समझौते के तहत नशा उन्मूलन के साथ-साथ राज्य के सतत् पर्यावरण संरक्षण, सामुदायिक आजीविका मॉडल, समुदाय आधारित पर्यटन, हर्बल वैलनेस, सामुदायिक वन प्रबंधन, आधुनिक शिक्षा, कौशल विकास, युवा सशक्तिकरण जैसे विषयों में भी राज्य सरकार का सहयोग करेगी।

हिमालय उन्नति मिशन के मुख्य सलाहकार और ट्रस्टी एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) वी.पी.एस. राणा ने बताया कि यह प्रदेश सरकार की दूरगामी सोच का ही परिणाम है कि संस्था को सरकार के साथ मिलकर प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों के सतत् विकास के लिए एक आधिकारिक सहयोगी के तौर पर कार्य करने का अवसर मिला है।

इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन आर.एस. बाली, विधायक केवल सिंह पठानिया, अजय सोलंकी, सुदर्शन बबलू, मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कपरेट, प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, चेयरमैन रेरा, डॉ. श्रीकांत बाल्दी, आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की ओर से दर्शक हाथी, अभय शर्मा व हितेश कुमार भी उपस्थित थे।

Kritika

Recent Posts

कैथली घाट ढली फोरलेन निर्माण पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

कैथली घाट ढली फोरलेन निर्माण पर उठे सवाल, डंगे गिरने शुरू, अवैध डंपिंग के मलबे…

18 hours ago

मंडी: वरूण वालिया ने रचा इतिहास, इंडोनेशिया में हुई फ्रेंच बॉक्सिंग में जीता कांस्य पदक

मंडी जिले की बल्ह घाटी के गांव मलवाणा वरूण वालिया ने इतिहास रचते हुए इंडोनेशिया…

23 hours ago

देश भर से आए गैर कृषक संगठनों ने सरोआ हैंडलूम परिसर का किया भ्रमण

मंडी: बैंक और रूरल डवलपमेंट ,बर्ड, और नाबार्ड के सौजन्य से देश भर से आए…

23 hours ago

मंडी: इंटेक ने 95 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित

मंडी: भारतीय सांस्कृतिक निधि ,इटैंक ने मंडी में आयोजित एक विशेष समारोह में 95 साल…

23 hours ago

eKYC करवाने की अन्तिम तिथि बढ़ाई

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि…

24 hours ago

सारा मायका इक बराबर, देहरे दे विकास वास्ते देया वोट: कमलेश

मेरा कोई बिजनेस नी, मैं लोकां बिच ही रहना, तुहाड़े कम कराने शगुन दे रूप…

24 hours ago