हिमाचल

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर सरताज परफोर्म करने वाले हैं। लेकिन इससे पहले एक हादसा हो गया। हुआ यूं कि केरल के थाईकुड़म ब्रिज बैंड के कलाकार स्टेज पर रिहर्सल कर रहे थे। इस दौरान बैंड के दो कलाकारों के हाथ में रखे माइक में करंट दौड़ गया और एक वहीं पर अचेत हो गया। अन्य साथी कलाकारों ने लातों और कुर्सियों की मदद से अचेत हुए कलाकार के हाथ से माइक छुड़ाने की कोशिश की। उसे धर्मशाला अस्पताल पहुंचाया गया। एक की हालत ठीक है।

यह भी सूचना है कि इस दौरान कलाकारों ने एंबुलेंस की आवाजें लगाईं, लेकिन मौके पर कोई भी एंबुलेंस मौजूद नहीं थी, जिसके चलते उन्हें एक अन्य गाड़ी के माध्यम से अस्पताल पहुंचा गया। इस दौरान मौके पर पहुंचे सदर थाना प्रभारी नारायण सिंह ने स्टेज आपरेटर से घटना बारे जानकारी ली। साथ ही उन्हें पूरे सामान का दोबारा निरीक्षण करने को कहा। वहीं, इसके बाद मौके पर एडीसी सौरभ जस्सल भी पहुंचे। उन्होंने भी स्टेज का जायजा लिया।

आज यह है खास

कांगड़ा वैली कार्निवल की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या सुरों के सरताज सतिंदर सरताज के नाम होगी। आज कांगड़ा वैली कार्निवल में ड्रोन शो, कांगड़ा दर्शन, हॉट एयर बैलून राइड और कैमल राइड सहित कई गतिविधियां रहेंगी।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

6 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

7 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

8 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

8 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

10 hours ago

कंगना का गांधी जयंती पर विवादित बयान, कहा – देश के तो लाल होते हैं, पिता नहीं

  Shimla:देश के पिता नहीं देश के तो लाल होते हैं। धन्य हैं, भारत मां…

11 hours ago