हिमाचल

छह नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष ने दिलाई शपथ

  • सीएम बोले सरकार हुई मज़बूत, बीजेपी के दावों को जनता ने नकारा ,
  • साढ़े तीन साल जनता के हित में कांग्रेस सरकार करेगी काम,
  • नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना,
  • बोले भाजपा का कुनबा बढ़ा, चारों लोकसभा सीट और दो विधान सभा उप चुनाव में भाजपा को मिली जीत,
  • कांग्रेस 68 में से 61 विधान सभा क्षेत्र में हारी, तीन उपचुनाव के लिए जल्द होगा टिकट का ऐलान।

हिमाचल प्रदेश के छः नव निर्वाचित विधायकों को विधान सभा ने अध्यक्ष ने आज़ पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, नेता विपक्ष जयराम ठाकुर सहित अन्य मंत्री और विधायक मौजुद रहे। विधान सभा में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में दो भाजपा और चार कांग्रेस के विधायकों ने शपथ ली।कांग्रेस के अनुराधा राणा, लाहौल स्पीति, राकेश कलिया गगरेट, विवेक शर्मा कुटलेहड़ और सुजानपुर से रंजीत राणा जबकि धर्मशाला से भाजपा के सुधीर शर्मा व बड़सर से इंद्र दत्त लखनपाल ने शपथ ली।

शपथ ग्रहण करने कर बाद नवनिर्वाचित विधायकों ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से विधान सभा पहुंचें हैं और क्षेत्र के मुद्दों को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा।सरकार के सहयोग से क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

कुलदीप सिंह पठानिया अध्यक्ष विधानसभा
अनुराधा राणा, रणजीत सिंह राणा,सुधीर शर्मा, इंद्रदत लखनपाल, …. नवनिर्वाचित विधायक

वहीं सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा चार जून को हिमाचल में सरकार बनाने का दावा कर रही थीं लेकिन जनता ने कांग्रेस को अपना आशीर्वाद दिया और चार सीट पर कांग्रेस के विधायक जीत कर आए हैं। सरकार मज़बूत हुईं है साढ़े सात साल मजबूती से जनता के लिए काम करेगी।

वहीं नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा के उपचुनाव में बीजेपी ने अच्छा प्रदर्शन किया है और चारों लोकसभा सीट भाजपा ने जीती है जबकि दो विधायक भी भाजपा के बढ़े हैं।68 में से 61 विधान सभा क्षेत्र में भाजपा को लीड मिली है। तीन और होने वाले उपचुनाव में भी भाजपा अच्छा प्रदर्शन करेगी और पार्टी हाई कमान शीघ्र ही टिकटों को लेकर फैंसला ले लेगा।

Kritika

Recent Posts

हिमाचल में दस्तक देते ही कमजोर पड़ा मानसून, एक सप्ताह में 32 फीसदी कम बारिश

हिमाचल में दस्तक देते ही कमजोर पड़ा मानसून, एक सप्ताह में 32 फीसदी कम हुई…

5 hours ago

04 जुलाई से पहले चुनाव व्यय लेखा करवाएं जमा: व्यय पर्यवेक्षक

धर्मशाला। लोकसभा चुनाव 2024 के निर्वाचन व्यय लेखा समायोजन के लिए केंद्रीय व्यय पर्यवेक्षक आईआरएस…

5 hours ago

जयराम, भाजपा नेताओं को लगी झूठ बोलने की लत : मुख्यमंत्री

अपने होटल, रिजॉर्ट के काम कराने मेरे पास आते थे होशियारः सीएम सीएम ने नुक्कड़…

5 hours ago

राज्यपाल ने पारिस्थितिकी तंत्र के विकास और संरक्षण के बीच संतुलन बनाने पर बल दिया

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने समाज के सभी वर्गों से वृक्षारोपण अभियान का हिस्सा बनने…

5 hours ago

एक महीने तक विधानसभा क्षेत्र में क्यों नहीं आए होशियार सिंह: कमलेश

कांग्रेस न डरी, न कभी डरेगी, चुनाव लड़ाने का फैसला हाईकमान का सचिवालय जाने की…

6 hours ago

कैथली घाट ढली फोरलेन निर्माण पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

कैथली घाट ढली फोरलेन निर्माण पर उठे सवाल, डंगे गिरने शुरू, अवैध डंपिंग के मलबे…

1 day ago