Categories: हिमाचल

हमीरपुर में भी मिलेगा एवोकाडो फल, प्रगतिशील बागवान प्रविन्द्र पौधा तैयार करने में रहे सफल

दर्जनों बीमारियों को दूर करने वाला एवोकाडो फल अब हमीरपुर में भी मिल सकेगा। हमीरपुर के प्रगतिशील बागवान प्रविन्द्र कुमार ने एवोकाडो पौधा तैयार करने में सफलता हासिल की है और पिछले डेढ सालों से कडी मेहनत से एवोकाडो पौधों को तैयार किया है जिसके आगामी दिनों में बेहतर परिणाम आएंगे तो एवोकाडो फल का स्वाद भी मिल सकेगा। इसके साथ ही प्रविन्द्र कुमार ने एवोकाडो फल की नर्सरी भी तैयार करने में सफलता पाई है जिसको लेकर अभी तक बागवानी विशेषज्ञ भी ऐसा करने में सफल नहीं हो सके थे। प्रविन्द्र कुमार ने अपने निवास स्थान लाहलडी में ही घर के पास ही नर्सरी का काम किया जा रहा है। प्रविन्द्र कुमार को काफी समय से बागवानी और कृषि में नए-नए प्रयोग करने का शौक है। इसी के चलते इस बार प्रविन्द्र ने एवोकाडो पौधा लगाने की सोची और इसमें भी सफलता पाई है।

जानकारी के अनुसार मैक्सिको और उतरी अमेरिका में पाए जाने वाले एवोकाडो पौधों को लेकर कई राज्यों में ट्रायल ही चला हुआ है और हिमाचल के हमीरपुर में भी एवोकाडो पौधे को लेकर बागवानी विशेषज्ञ ट्रायल कर रहे हैं। हमीरपुर के किसान प्रविन्द्र कुमार के द्वारा डेढ दो सालों से पौधों को उगाया है तो इस पौधे की नर्सरी भी तैयार करने में सफलता पाई है। बता दें कि इससे पहले प्रविन्द्र कुमार गत पांच साल पहले ग्राफिटंग करके आलू के पौधों पर पर टमाटर उगाकर सभी को हैरान कर दिया था और टमाटर के पौधों पर बैंगन उगा दिए थे। जिसके चलते ही तत्कालीन कृषि मंत्री स्व. सुजान सिंह पठानिया ने भी कृषि अवार्ड देकर सम्मानित किया था।

बागबान प्रविन्द्र कुमार ने बताया कि अपने भाई से एवोकाडो के पौधे लिए थे और घर के साथ लगा दिए। कुछ दिनों पहले ओलावृष्टि होने के कारण भी कुछ पौधे खराब हुए हैं। लेकिन फिर भी कुछ पौधे सफल हो पाए हैं और अच्छी हालत में है। एवोकाडो की नर्सरी भी तैयार हो रही है। वहीं, बागवान प्रविन्द्र कुमार के द्वारा एवोकाडों पौधे को उगाए जाने पर लोगों ने भी खुशी जाहिर की है। इसके अलावा स्थानीय निवासी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि प्रविन्द्र की मेहनत रंग लाई है और एवोकाडो फल हमीरपुर में मिलेगा।

एवोकाडो फल खाने से कैंसर के इलाज से लेकर मधुमेह बीमारी, वजन घटाने, दिल की बीमारी, ताकत, ब्लड प्रेशर,  विटामिन ए, बी और ई के साथ फाइबर मिनरल और प्रोटीन से भी भरपूर होता है। एवोकाडो एक पापुलर सुपर फूड के नाम से भी जाना जाता है। जिला उद्यान विभाग की खंड विकास अधिकारी मोना सिंह का कहना है कि एवोकाडो पौधे के बहुत फायदें है और इसके प्रयोग से कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि एवोकाडो पौधा मैक्सिको में पाया जाता है और हिमाचल में भी अब कई बागवान इसके शौकीय तौर पर लगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बागवानी विभाग के द्वारा आगामी दिनों में एवोकाडो पौधों को उगाने के लिए काम किया जाएगा ताकि बागवान इससे लाभान्वित हो सके।

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

9 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

9 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

10 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

11 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

11 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

12 hours ago