Categories: हिमाचल

चंबा के ग्रामीण इलाकों में कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता अभियान शुरू

जिला चंबा में चिकित्सा खंड किहार के अंतर्गत आने वाले औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान लचोड़ी और वोटिंग प्वाईंट तलेरू में  कैरोना वायरस की भ्रांतियों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। वोटिंग प्वांइट तलेरू में  एसडीएम सलूणी  विजय कुमार धीमान और बीएमओ किहार डाक्टर मनोज ठाकुर ने विभिन्न ढाबों में निरीक्षण करके ढाबा संचालकों  को  कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया। डॉक्टर मनोज ठाकुर ने बताया कि लोगों को कोरोना वायरस की भ्रांतियों से बचें। लोगों को बताया गया कि हाथ को लगातार धोते रहें।

ढाबा संचालकों को निर्देश दिये गये कि ढाबों में  हाथ धोने और सैनिटाइजर का प्रबंध करें। इसी प्रकार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान लचोड़ी में डॉक्टर मनोज ठाकुर और डॉ विवेक कुमार ने मैडिकल स्टाफ को कैरोना वायरस संबंधी  जानकारी दी। मैडिकल स्टाफ को निर्देश दिये गये कि वो छोटे छोटे समूहों में  लोगों की कैरोना वायरस संबंधी भ्रांतियां दूर करने में अपना योगदान दें।

साथ ही छोटे-छोटे समूहों में लोगों को साफ-सफाई रखने, हाथों को धोना और अधिक बुखार, खांसी और गले छाती में  तकलीफ होने पर पास के स्वास्थ्य केंद्र में चैक करवाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने लोगों से अपील की वो सोशल मीडिया पर कैरोना वायरस संबंधी आने वाली फेक जानकारी पर ध्यान न दें। अथवा कैरोना वायरस संबंधी जानकारी चाहिए तो टोल  फ्री नंबर 104 पर कॉल करके जानकारी हासिल कर सकते हैं।

मंडी में सफाई अभियान शुरू

वहीं बात करें जिला मंडी के सिराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत थाना के गाढ़ा गांव में महिलाओं और पुरुषों द्वारा नालों और बावड़ी की साफ सफाई की गई। स्थानीय लोगों ने कहा कि यह उनके लिऐ बहुत खुशी की बात है। ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी साफ सफाई के वारे में बहुत जागरूक हो रहे हैं। इस सफाई अभियान में गांव के लोगों ने अपना सहयोग दिया और ग्रामीण लोगों ने कहा कि इससे अन्य लोगों में भी साफ सफाई के प्रति जागरूकता आएगी। ज्ञात हो पुरा विश्व कोरोना नामक महामारी से घिरा हुआ है जिसका प्रभाव हर जगह देखा जा सकता है। देश के बड़े-बड़े डॉक्टरों ने फिलहाल कोरोना से बचाव करने की नसियत दी है। डॉक्टरों का कहना है कि लोग जितनी ज्यादा जागरूकता और स्वच्छता बनाकर रखेंगे  उतना ही लोग इस महामारी से बचेंगे।

Samachar First

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: 13 से 19 अक्तूबर तक भव्य आयोजन, 332 देवता होंगे शामिल

Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ  13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…

6 hours ago

हमीरपुर में नहीं जलेंगे दशहरे के पुतले, लोगों ने सरकार से की आयोजन की मांग

No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…

7 hours ago

Himachal: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर को हमीरपुर में

Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…

7 hours ago

रतन टाटा के बाद नोएल टाटा को मिली टाटा ट्रस्ट की कमान

Ratan Tata successor Noel Tata:  नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…

7 hours ago

Himachal: एग्रीकल्चर सर्टिफिकेट के लिए 20 हजार मांगे, पटवारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…

7 hours ago

आरएस बाली ने ब्रजेश्वरी मंदिर में परिवार सहित की पूजा-अर्चना, पूर्णाहुति डाली

RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…

7 hours ago