Categories: हिमाचल

कुल्लू : बैली ब्रिज का किनारा बहा, मंडी-कुल्लू-मनाली NH आवाजाही के लिए बंद

जिला कुल्लू में भारी बारिश से हुए भूस्खलन और नदियों के जलस्तर बढ़ जाने से कुल्लू-मंडी और मनाली को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे यातायात के लिए बंद हो गया है। जगह-जगह हुए भूस्खलन के कारण प्रशासन ने इस मार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया है। इस मार्ग में बनाला के पास नदी का पानी सड़क पर आ गया जबकि कंडी-कटोरा मार्ग पर भी बिजौरा के पास नाले का जलस्तर बढ़ने से यातायात बंद हो गया है।

इसके अलावा कुल्लू से मनाली के बीच भी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। रामशिला से करीब 1 किलोमीटर आगे छरूडू के पास करीब 200 मीटर सड़क ब्यास नदी में बह गई है, जिससे वाम तट मार्ग आवाजाही के लिए बंद हो गया है। जबकि दूसरी तरफ कुल्लू-मनाली स्टेट हाईवे भी जगह-जगह भूस्खलन होने से बंद हो गया है।

जिला मुख्यालय में करीब 4 महीने पहले बना 3 करोड़ का बैली ब्रिज भी एक तरफ से डैमेज हो गया है, जिससे इस ब्रिज होकर भी आवाजाही प्रभावित हो गई है जबकि 10 करोड़ का डबल लेन ब्रिज दरारें आने के कारण करीब आठ माह से बंद पड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार मनाली के नेहरू कुंड, मढी, कोकसर सहित कई स्थानों पर भूस्खलन हो रहा है, जिसके चलते मनाली से लाहुल के बीच भी मार्ग को प्रशासन ने यातायात के लिए बंद कर दिया है।

उधर, डीसी कुल्लू ऋचा वर्मा ने जिला वासियों को चेतावनी दी है कि वे नदी-नालों की तरफ ना जाए। खतरे को देखते हुए फिलहाल कुल्लू मंडी और कुल्लू मनाली सहित लाहुल के बीच की आवाजाही को रोका हुआ है जैसे ही स्थिति सामान्य होगी वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी।

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

6 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

6 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

6 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

6 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

6 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

7 hours ago