हिमाचल

राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी रविवार यानि आज से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू करेंगे.. ये यात्रा मणिपुर के थौबल जिले से शुरू होकर मुंबई तक जाएगी.. इस दौरान राहुल गांधी 6000 किलोमीटर से ज्यादा का सफर करेंगे. बताया जा रहा है कि इस यात्रा को पूरा होने में दो महीने लगेंगे.. यात्रा 15 राज्यों के 110 जिलों को कवर करेगी.. राहुल गांधी 60 से 70 यात्रियों के साथ पैदल और बस से सफर करेंगे.. यात्रा दोपहर 12 बजे मणिपुर स्थित खोंगजोम युद्ध स्मारक से शुरू होगी.

हालांकि, पहले ये राजधानी इंफाल से शुरू होने वाली थी.. थौबल से यात्रा की शुरुआत पूर्वोत्तर राज्यों को ध्यान में रखते हुए की गई है.. रणनीतिकार मानते हैं कि मणिपुर में हिंसा से लोगों का भाजपा से मोह भंग हुआ है.. दरअसल, मणिपुर में 3 मई से कुकी और मैतेई समुदाय के बीच जारी हिंसा में अब तक 200 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं.. वहीं, हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं..जबकि 65 हजार से ज्यादा लोग बेघर हुए हैं.. यही वजह है कि पूर्वोत्तर की 25 सीट के लिए राहुल गांधी यात्रा के दौराम 13 दिनों तक यहां रहेंगे.

Kritika

Recent Posts

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

6 mins ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

15 mins ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

21 mins ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

31 mins ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

36 mins ago

तनाव को देखते हुए पुलिस बैरिकेडिंग पर रोकी करणी सेना

  Hamirpur: प्रदेश भर में हिंदू संगठनों के द्वारा मस्जिदों के खिलाफ खोले गए मोर्चे…

52 mins ago