हिमाचल

Himachal : मिट्टी के बर्तन बनाकर पुरानी परंपराओं को संजो रहे भोलू राम, नई पीढ़ी ने छोड़ा साथ

राज कुमार


Himachal Pottery Art: हमीरपुर जिले के नौहंगी क्षेत्र के भोलू राम पिछले 50 वर्षों से चाक पर मिट्टी के बर्तन बनाकर पुरातन कला को संजोने का कार्य कर रहे हैं। 24 साल की उम्र से ही वह इस कला में दक्ष हो गए थे और तब से लेकर आज तक वह मिट्टी से बर्तन बना रहे हैं। भोलू राम ने बताया कि त्यौहारों, खासकर करवाचौथ के समय, वह सुबह चार बजे से काम शुरू कर देते हैं ताकि मिट्टी के बर्तन समय पर तैयार हो सकें।

भोलू राम का कहना है कि करवाचौथ के लिए उन्होंने विशेष तौर पर आकर्षक मिट्टी के करवे और दिए तैयार किए हैं, जिन्हें बाजार में काफी पसंद किया जा रहा है। वह नादौन और गलोड़ क्षेत्र से एक विशेष प्रकार की मिट्टी लाते हैं, जिसके लिए कई बार पैसे का भुगतान करना पड़ता है और कभी-कभी मिट्टी के बदले मिट्टी का ही आदान-प्रदान होता है।

उन्होंने बताया कि मिट्टी से बर्तन बनाने की इस कला को आगे बढ़ाने में नई पीढ़ी की रुचि नहीं है, क्योंकि इसमें मेहनत अधिक है और समय की मांग बहुत ज्यादा होती है। भोलू राम ने यह भी कहा कि पिछले 40-45 वर्षों से वह हमीरपुर के बाजारों में मिट्टी के बर्तन बेच रहे हैं, लेकिन आधुनिकता और नए सामानों के चलते इस कला को सहेजने की चुनौतियां बढ़ गई हैं।

भोलू राम ने क्षेत्र में एकमात्र बर्तन बनाने वाले कुम्हार होने का दावा करते हुए कहा कि उन्होंने अब तक इस कला को जीवित रखा है, परंतु नई पीढ़ी इस परंपरा को आगे बढ़ाने में रुचि नहीं दिखा रही है। इस कारण यह पुरातन कला विलुप्ति की कगार पर है।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

8.60 करोड़ से बनेगी नई सड़क, ग्रामीणों ने की आरएस बाली की सराहना

Highlights 26 साल बाद ग्रामीणों की सड़क की मांग अब होगी पूरी, निर्माण के लिए…

2 hours ago

जयराम न रुकवाएं, तो प्रदेश को भूभू जोत टनल मिलना तयः मुख्यमंत्री

Highlights शानन परियोजना वापस पाने को मजबूती के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रही सरकारः मुख्यमंत्री…

3 hours ago

Mandi News: कोटली में बागवानी को मिलेगा नया आयाम, समराहन में बनेगा एचपी शिवा संस्थान

Jagat Singh Negi horticulture inspection: राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत…

3 hours ago

महर्षि वाल्मीकि प्रकट उत्सव: नाहन में हवन यज्ञ और ध्वजारोहण, विधायक अजय सोलंकी हुए शामिल

  Valmiki Jayanti celebrations : महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आज नाहन में महर्षि…

3 hours ago

बलदेव शर्मा ने प्रो. धूमल से की मुलाकात, भाजपा सदस्यता अभियान की समीरपुर से हुई शुरुआत

Hamirpur:  भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल से मिलने उनके…

3 hours ago

अनुबंध कर्मचारी महासंघ की सरकार से मांग, कहा- दिवाली से पहले दें तोहफा

Contract employees demand regularization: सर्वानुबंध कर्मचारी महासंघ ने सरकार से फिर से अनुबंध कर्मचारियों के…

4 hours ago