राज कुमार
Himachal Pottery Art: हमीरपुर जिले के नौहंगी क्षेत्र के भोलू राम पिछले 50 वर्षों से चाक पर मिट्टी के बर्तन बनाकर पुरातन कला को संजोने का कार्य कर रहे हैं। 24 साल की उम्र से ही वह इस कला में दक्ष हो गए थे और तब से लेकर आज तक वह मिट्टी से बर्तन बना रहे हैं। भोलू राम ने बताया कि त्यौहारों, खासकर करवाचौथ के समय, वह सुबह चार बजे से काम शुरू कर देते हैं ताकि मिट्टी के बर्तन समय पर तैयार हो सकें।
भोलू राम का कहना है कि करवाचौथ के लिए उन्होंने विशेष तौर पर आकर्षक मिट्टी के करवे और दिए तैयार किए हैं, जिन्हें बाजार में काफी पसंद किया जा रहा है। वह नादौन और गलोड़ क्षेत्र से एक विशेष प्रकार की मिट्टी लाते हैं, जिसके लिए कई बार पैसे का भुगतान करना पड़ता है और कभी-कभी मिट्टी के बदले मिट्टी का ही आदान-प्रदान होता है।
उन्होंने बताया कि मिट्टी से बर्तन बनाने की इस कला को आगे बढ़ाने में नई पीढ़ी की रुचि नहीं है, क्योंकि इसमें मेहनत अधिक है और समय की मांग बहुत ज्यादा होती है। भोलू राम ने यह भी कहा कि पिछले 40-45 वर्षों से वह हमीरपुर के बाजारों में मिट्टी के बर्तन बेच रहे हैं, लेकिन आधुनिकता और नए सामानों के चलते इस कला को सहेजने की चुनौतियां बढ़ गई हैं।
भोलू राम ने क्षेत्र में एकमात्र बर्तन बनाने वाले कुम्हार होने का दावा करते हुए कहा कि उन्होंने अब तक इस कला को जीवित रखा है, परंतु नई पीढ़ी इस परंपरा को आगे बढ़ाने में रुचि नहीं दिखा रही है। इस कारण यह पुरातन कला विलुप्ति की कगार पर है।
Badsar burglary incidents: उपमंडल बड़सर के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी की घटनाएँ तेजी से बढ़…
NIT Hamirpur : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान एनआईटी हमीरपुर के गणित और वैज्ञानिक कंप्यूटिंग विभाग द्वारा…
Highlights 26 साल बाद ग्रामीणों की सड़क की मांग अब होगी पूरी, निर्माण के लिए…
Highlights शानन परियोजना वापस पाने को मजबूती के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रही सरकारः मुख्यमंत्री…
Jagat Singh Negi horticulture inspection: राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत…
Valmiki Jayanti celebrations : महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आज नाहन में महर्षि…