हिमाचल

हिमाचल में कांग्रेस को बड़ा झटका, पवन काजल और लखविंदर राणा हुए BJP में शामिल

कांग्रेस विधायक पवन काजल और विधायक लखविंदर राणा ने थामा भाजपा का हाथ. मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली में एक प्रेस कॅानफ्रेंस में बताया कि कांग्रेस विधायक पवन काजल और विधायक लखविंदर राणा का भाजपा में आना हमें और मजबूत करता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे इन दोनों मित्रों का भाजपा में शामिल होना दुनिया को संदेश देता है कि भारत में कांग्रेस समाप्त हो रही है.

गौरतलब ये है कि जहां एक और हिमाचल में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए दिन रात मेहनत की जा रही है. रैलियां निकाली जा रही हैं. वहीं दूसरी ओर ऐसा लग रहा है कि हिमाचल कांग्रेस के कद्दावर नेताओ में भाजपा में शामिल होने की होड़ सी लगी हुई है. बुधवार को कांग्रेस के विधायक पवन काजल ने भाजपा का हाथ थाम लिया है. उन्होंने प्रेस वार्ता के दैरान कहा कि जनता कि भावनाओं की कद्र करते हुए उन्होंने ये फैसला किया है. जनता एक बार फिर हिमाचल में भाजपा कीसरकार को देखना चाहती है.

अगर बात करें नालागढ़ के विधायक लखविंदर राणा की तो उनका कहना है जहां एक ओर जयराम ठाकुर एक मिलनसार मुख्यमंत्री हैं और लोगों को समर्पित हैं. वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय कांग्रेस केवल परिवारवाद तक सीमित रह गई है. आगे वो कहते हैं कि हिमाचल में भी कांग्रेस केवल एक ही परिवार के हाथों में सिमट कर रह गई है. इन्हीं कारणों से आज हम भाजपा सरकार की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं.

Neha

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

6 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

6 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

6 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

6 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

22 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

22 hours ago