Categories: हिमाचल

बिलासपुर के आदर्श बने लेफ्टिनेंट, सेना में रहकर करेंगे देश की सेवा

<p>जिला बिलासपुर के स्वारघाट उपमंडल के गांव टोबा के निवासी आदर्श कुमार मोदगिल का इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट के लिए चयन हुआ है। हालांकि उसकी पढ़ाई एक सरकारी स्कूल से हुई, सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोला वाला टोबा में उसने अपनी दसवीं पास की और उसके बाद&nbsp; राजकीय पोलटेक्नीकल सुंदरनगर से डिप्लोमा प्राप्त किया। उसके बाद 1 वर्ष नौकरी की और फिर बी-टेक की डिग्री प्राप्त की और साथ में नौकरी की। इसके बाद आदर्श मोदगिल ने एमबीए की डिग्री प्राप्त की। हालांकि उसका उद्देश्य देश के लिए सेवाएं देना था वह भी सेना में जाकर।</p>

<p>आदर्श कुमार ने बताया कि उसकी माता उमाबती, पिता का नाम स्वर्गीय पवन कुमार हैं। उसके पिता छोटी उम्र में स्वर्ग सिधार गए लेकिन उसके बाद उसका पालन-पोषण उसके दादा राम कृष्ण मोदगिल ने किया। 9 वर्ष की उम्र से ही उसने अपना आदर्श कैप्टन विक्रम बत्रा को बना कर रखा था और देश के लिए कुछ कर गुजरने की तमन्ना थी तो आदर्श मोदगिल ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके अलावा उसने बताया कि उसके भाई नवीन मोदगिल का और बहन&nbsp; स्वाति का भी काफी सहयोग उसे&nbsp; मिला है और उसका उद्देश्य था कि देश के लिए सेवा की जाए। आज वह देश की सेना में लेफ्टिनेंट पद के लिए चयनित हुआ है।</p>

Samachar First

Recent Posts

गोबिंद सागर में पहली बार, गोवा स्टाइल क्रूज का रोमांच

  Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…

5 hours ago

सीएम मान की हालत स्थिर : फेफड़ों की धमनी में दबाव से रक्तचाप अनियमित

Mohali:पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्‍सा विशेषज्ञों ने उन्‍हें अंडर…

6 hours ago

वेणुगोपाल की विक्रमादित्य को नसीहत- राहुल गांधी व खड़गे प्यार और स्नेह फैला रहे, हम नफरत पैदा नहीं कर सकते

  Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के  भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…

7 hours ago

हिमाचल विश्वभर में सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में होगा विकसित: बाली

केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…

8 hours ago

हर्ष महाजन बने ऊर्जा संसदीय समिति के सदस्य

  शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…

8 hours ago

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज

  2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…

8 hours ago