Categories: हिमाचल

बिलासपुर: बिना परमिट चल रही HRTC बसों के खिलाफ धरना, रूट से रोक दीं 8 बसें

<p>बिलासपुर शहर में बिना परमिट चल रही HRTC की बसों के खिलाफ ऑटो रिक्शा यूनियन ने मोर्चा खोल दिया है। यूनियन ने शुक्रवार सुबह बिना रूट के वाया अस्पताल जाने वाली बसों को परिधि गृह के सामने रोक दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यूनियन का कहना है कि उन्होंने जिला प्रशासन को 2 दिन का समय दिया था लेकिन ये बसें अभी भी बिना परमिट के अस्पताल जा रही हैं जिसके जवाब में उन्होंने करीब 8 बसों को रोका है।</p>

<p>ऑटो रिक्शा यूनियन के प्रधान मोहम्मद रफी ने कहा है कि बिलासपुर शहर में बिना परमिट के 8 बसों को चलाया जा रहा है। इन बसों को बिना रूट के वाया अस्पताल चलाया जा रहा है जिस कारण 200 ऑटो रिक्शा संचालकों का कारोबार पूरी तरह प्रभावित होकर रह गया है। बैंकों से ऋण लेकर आटो चलाने वाले इन लोगों का काम प्रभावित होने के कारण ये लोग बैंक की किश्तें भी नहीं दे पा रहे हैं।</p>

<p>ऑटो रिक्शा यूनियन ने मांग की है कि बिना परमिट के जो बसें अस्पताल जा रही हैं या तो इनके परिमट दिखाए जाएं या चालान काटे जाएं। यूनियन ने लुहणूघाट और तरेड़ से आने वाली बसों को जाने दिया क्योंकि ये बसें काफी समय से इस रूट पर चल रही हैं। यूनियन ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगें जल्द न मानी गईं और इन बसों के खिलाफ एक्शन नहीं लिया गया तो वे चंडीगढ़-मनाली एनएच पर चक्का जाम करेंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी एचआरटीसी, आरटीओ और जिला प्रशासन की होगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

16 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

17 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

17 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago