Categories: हिमाचल

बिलासपुरः एक माह में समस्याओ का समाधान न हुआ तो जनआंदोलन

<p>हिमाचल प्रदेश की जन समस्याओं को लेकर हिमाचल किसान एव जन कल्याण सभा हिमाचल प्रदेश की बैठक राज्य स्तरीय सभा के प्रदेशाध्यक्ष बृज लाल शर्मा की अध्यक्ष्ता में सभा के कार्यलय घुमारवीं में हुई। मुख्य समस्याओं में आवारा पशुओं, जंगली जानवरों औऱ बन्दरों के बारे में, किसानों की भूमि का बंदोबस्त औऱ टेलाबन्दी करवाने के बारे में,&nbsp; टीसीपी एक्ट जैसे कानून को ही ग्रामीण गांवोमें किये गये लागू को तुरन्त वापिस ले,&nbsp; प्रत्येक वर्ष किसान अपनी फसल का बीमा करवाते है। लेकिन जब किसी आपदा से औऱ जंगली जानवरों द्वारा फसल तबाह होती है तो उन्हें बीमा की हुई फसल का कोई लाभ नहीं मिलता है। इसलिए यह प्रवाधान किया जाये कि इसमें&nbsp; जिस क्षेत्र में और जिस किसान की फसल आपदा से जंगली जानवरों द्वारा तबाह की जाती है। तो उसका आकलन करवा के किसानों को मुआवजा मिलना चाहिए।किसानों की फसल सुरक्षा के लिये बंदूक लाइसेंस की नवीकरण फीस 1600 रुपये की शीघ्र वापिस ले, बिजली उपभोगताओं से बिजली बिल के नाम पर अतिरिक्त वसूली और बार-बार मीटर चार्ज को रोका जाए, हिमाचल में सीमेंट के दामो को घटाया जाए। क्योंकि दूसरे राज्यों में सीमेंट के दाम हिमाचल की अपेक्षा कम है।</p>

<p>हिमाचल प्रदेश में बिजली उत्पादन हो रहा है। लेकिन हिमाचल के विधुत उपभोक्ताओं को मंहगी बिजली मिल रही है। दिल्ली जैसे राज्य की तर्ज पर हिमाचल के लोगो को भी 200 यूनिट बिजली फ्री दी जाये। आगामी बैठक 6 मार्च को रखी गई है। जिस बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार भी होगा और आंदोलन की तैयारी की जायेगी। समस्याओं को लेकर&nbsp; प्रदेश अध्यक्ष एव संघर्ष शील कर्मठ युवा किसान नेता बृज लाल शर्मा ने कहा कि किसानों की दशा इतनी दयनीय है कि जो किसान देश और प्रदेश में आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाते है। ना ही बेसहारा पशुओ का आज दिन तक कोई प्रबन्ध किया गया। जो किसानों की फसल को दिन प्रतिदिन उजाड़ने में कोई कसर नहीं रख रहे हैं और जान लेवा हमले कर रहे है। कई लोगो को घायल और कई को मौत के घाट भी उतार भी दिया गया है।</p>

<p>लेकिन अभी तक इन अवारा पशुओं का हल कोई नहीं निकला है। अगर इन आवारा पशुओं का हल शीघ्र नहीं किया गया तो बहुत बड़ा जन आंदोलन होगा। हैरान होने का पहलू है कि 18 बर्षो से घुमारवीं सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की मशीन बन्द कमरे में पड़ी है। लेकिन किसी भी राजनैतिक पार्टी ने चाहे कोई भी हो। इसे चलाने के लिये रेडियोलॉजिस्ट का प्रबंध नहीं किया गया। इन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र केवल मात्र औपचारिकता ही रह गई है। किसानों की समस्याओं और बेरोजगारों युवाओं के बारे में कोई चर्चा नहीं। केवल अपने ऐशो आराम कर रहे है। जनता की कोई परवाह नही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

4 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

4 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

4 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

4 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

4 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

4 hours ago