Categories: हिमाचल

बिलासपुर: गरीब परिवार की सहायता के लिए नेहा मानव सेवा सोसायटी ने बढ़ाया हाथ

<p>झंडुत्ता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाली पंचायत जांगला के गांव सुन्दडू की रहने वाली विधवा चंपा देवी का चार कमरों का मकान बरसात के कारण गिर गया था। वहीं 2 साल पहले पहले परिवार का मुखिया लौकू राम की भी मृत्यु हो गई है। परिवार का आय का कोई साधन ना होने के कारण मानो चारों ओर से परिवार के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हो। लेकिन प्रशासन और पंचायत से गुहार के बाद भी आज तक इस परिवार को कोई मदद नहीं मिल पाई है। यही नहीं उपरोक्त परिवार को आईआरडीपी में भी नहीं डाला गया है।</p>

<p>एेसे में नेहा मानव सेवा सोसायटी घुमारवीं के पदाधिकारियों ने परिवार की आर्थिक मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं। सोसायटी के महासचिव पवन बरुर और अनिल बरूर ने विधवा के घर जाकर आर्थिक मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। परिवार की स्थिति को देखते हुए सोसायटी बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने जा रही है। सोसायटी ने निर्णय लिया है कि जबतक इस गरीब परिवार के बच्चों की पढ़ाई पूरी नहीं हो जाती तबतक सोसायटी की तरफ से हर महीने 1500 रुपये दिए जाएंगे।</p>

<p>बता दें कि इस सोसाइटी में कुल 385 सदस्य हैं और हर महीने सभी सदस्य 200-200 रुपये अपनी जेब से इकठा करके हर महीने 51 बच्चों को 1500-1500 रुपये देते हैं जो सब कुछ मिलाकर 76500 रुपये बनते हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

9 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

9 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

10 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

10 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

11 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

12 hours ago