जिला सिरमौर में पंचायतीराज चुनाव व परिणाम के बाद जिला की सबसे हॉट सीट के लिए कांग्रेस व भाजपा को अब निर्दलीय सदस्य पर निर्भर होना होगा। जिला सिरमौर जिला परिषद सिरमौर के 17 वार्डों में कांग्रेस 8, भाजपा 8 और एक निर्दलीय प्रत्याशी जीत कर आया है। इसके बाद अब जिला परिषद गठन की चाबी बाग पशोग जिपला परिषद वार्ड से निर्दलीय चुनाव जीत कर आई नीलम शर्मा के हाथ लग गई है। अब देखना कि है नीलम शर्मा को भाजपा और कांग्रेस में कौन पहले अपने दल में मिलता है।

जिला सिरमौर के 17 जिप वार्डों में सबसे अधिक मतों से हिमाचल निर्माता डॉ. वाईएस परमार के पौत्र आनंद परमार 3205 मतों से विजय हुए, जबकि सबसे कम मतों से बाग पशोग से निर्दलीय नीलम शर्मा मात्र 72 मतों से विजय हुई हैं। जिला परिषद के चुनाव जिप वार्ड नंबर एक नौहराधार से कांग्रेस के पृथ्वीराज चौहान 501 मतों से विजय हुए हैं। जिप वार्ड नंबर 2 संगड़ाह से भाजपा की सीमा कन्याल 2747 मतों से विजय हुई है। जिप वार्ड नंबर 3 कांडो भटनोल से कांग्रेस की विद्या देवी 1036 मतों से विजय हुई है। जिप वार्ड नंबर 4 गवाली से कांग्रेस की चमेली देवी 1159 मतों से विजय हुई है। जिप वार्ड नंबर 5 शिल्ला से भाजपा के मामराज शर्मा 173 मतों से जीते है।

जिप वार्ड नंबर 6 से कमराऊ से भाजपा की सुमति चौहान 764 वोटों से जीती हें। जिप वार्ड नंबर 8 बद्रीपुर से भाजपा के सरवन कुमार 2216 मतों विजय हुए है। जिप वार्ड नबंर 9 माजरा से कांग्रेस की अमृत कौर 2466 मतों से जीत कर आई है। वार्ड नंबर 10 रामपुर-भारापुर से कांग्रेस के ओम प्रकाश 174 मतों से जीतें है। जिप वार्ड नंबर 11 बनकला से भाजपा की निर्मला देवी 1180 मतों से विजय हुई है। जिप वार्ड नंबर 12 कालाअंब से भाजपा की पुष्पा देवी 1595 मतों से जीत हासिल की है। जिप वार्ड नंबर 13 ददाहू से भाजपा के सुरेंद्र सुर्या 417 मतों से विजय हुए है।

जिप वार्ड नंबर 14 बाग पशोग से निर्दलीय प्रत्याशी नीलम शर्मा 72 मतों से जीत कर आए हैं। जिप वार्ड नंबर 15 नारग से कांग्रेस के आनंद परमार 3205 मतों से विजय प्राप्त की है। जिप वार्ड नंबर 16 शिलांजी से भाजपा के सतीश ठाकुर 3644 मतों से जीत प्राप्त की। जबकि जिप वार्ड नंबर 17 देवठी मझगांव से कांग्रेस के विनय भगनाल 1202 मतों से विजय प्राप्त की है।

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…
Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को विस्तार सुक्खू सरकार ने विस्तार दिया है।…
Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…
Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…
Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…
Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…