Categories: हिमाचल

50वीं जयंती को मनाने के लिए हिमाचल तैयार, रिज मैदान में लगभग 3000 लोगों के लिए सजा पंडाल

<p>25 जनवरी को हिमाचल अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण करने जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह का शिमला आने का कार्यक्रम है। पुलिस ने उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है। हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्योत्सव के 50 वर्ष पूरा होने पर मनाई जाने वाले स्वर्ण जयंती समारोह के लिए तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। पूर्ण राजयत्व दिवस के लिए आज रिज मैदान पर फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। इसका निरीक्षण डीजीपी संजय कुंडू ने किया।</p>

<p>पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने बताया कि पूर्ण राजयत्व दिवस और गणतंत्र दिवस के लिए शहर की सुरक्षा चाकचौबंद कर दी गई है। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमितशाह सहित कई अन्य गणमान्य अतिथि आने वाले है जिसको लेकर इंतजाम पुख्ता किए गए है। रिज पर ढाई हजार से ज्यादा लोगों के बैठने का इंतजाम किया गया है।</p>

<p>उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान रिज पर किसान और अन्य कोई धरने की कोई कोशिश न हो उस पर कड़ी नजर रखी जाएगी। छुटियां होने के कारण हिमाचल में पर्यटक भारी संख्या में शिमला का रुख कर रहे हैं जिसको देखते हुए ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए भी पूरे इंतजाम किए गए हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

32 mins ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

1 hour ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

2 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

2 hours ago

शहीदों को नमन, शहीद स्मारक पर दी गई श्रद्धांजलि

  Mandi: भूतपूर्व सैनिक लीग मंडी द्वारा सोमवार को मंडी के शहीद स्मारक में 1965…

3 hours ago

आरक्षण पर कुठाराघात, केंद्र सरकार पर प्रेम कौशल का निशाना

  Hamirpur: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि दलित वर्ग…

3 hours ago