जिला परिषद के चुनावों में शिमला से भाजपा का सफाया, 3 साल की नाकामियों का जनता ने दिया जवाब: कांग्रेस

<p>पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव सम्पन्न हो गए हैं। भाजपा के सारे खोखले दावे सामने आ गए हैं। जनता भाजपा के झूठे वादों को जान गई है जिससे इन चुनावों में भाजपा का सफाया हो गया है। यह बात आज शिमला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष यशवन्त छाजटा ने कही।</p>

<p>छाजटा ने कहा कि शिमला जिला में जिला परिषद के 24 वार्ड हैं, जिसमें कांग्रेस के 12 प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है जबकि बीजेपी के 4 प्रतयाशी ही जीत पाए हैं। &nbsp;पांच स्वतंत्र और तीन सीपीआईएम के जीते हैं। भाजपा बड़े बड़े दावे कर रही थी लेकिन इनकी जारी की गई लिस्ट के अनुसार 4 ही प्रत्याशियों को जीत नसीब हुई है। चुनावों में भाजपा का सफाया हो गया है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि पंचायत समिति और पंचायत प्रधानों की पूरी डिटेल जल्द सार्वजनिक की जाएगी और भाजपा के झूठ को लोगों के सामने लाया जाएगा। यह जनादेश वीरभद्र सिंह की पूर्व में रही सरकार के कामों के कारण मिला है। भाजपा के तीन साल की नाकामियों के कारण जनता ने सरकार को नकारा है। पूर्व की सरकार की योजनाएं ही चलाई जा रही हैं। नया काम कुछ नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रकिया सम्पन्न हो गई है। कुलदीप राठौर ने गंगू राम को आब्जर्वर बनाया है। वह चैयरमेन व वाईस चैयरमेन की नियुक्तियों में पर्यवेक्षक की भूमिका निभाएंगे।</p>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

3 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

4 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

4 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

5 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

5 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

6 hours ago