हिमाचल

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई
मतदान की तारीख नजदीक आने पर सुजानपुर भाजपा में टूट बढ़ती जा रही है। भाजपा को अपना कुनबा संभालना मुश्किल हो रहा है। प्रदेश के साथ ही यहां के लोगों में भी खरीद-फरोख्त की राजनीति को लेकर नाराजगी है। शुक्रवार को सुजानपुर के विभिन्न क्षेत्रों में हुईं मुख्यमंत्री की जनसभाओं में यह साबित भी हो गया। जोल पलाही, खैरी गोशाला, कक्कड़, ऊटपुर, ऊहल व पटनौण में अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा है।
भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के 15 महीनों के कार्यकाल में हुए कार्यों और सरकार की नीतियों में आस्था जताई है। मुख्यमंत्री ने जंदडू पंचायत प्रधान सुरेश कुमार, बीके ठाकुर, संजीव कुमार, रीता शर्मा, पूनम, रणवीर, सोनू, गोल्डी, लक्की, सुरेंद्र कुमार, बलजीत कुमार, अतुल, विकास, शिवम रांगड़ा, राजीव लोहिया, अमित ठाकुर, 90 वर्षीय नेगी सिंह, राहुल, अतिंदर, सजल, शुभम, गोल्डी, गिफ्टी, आर्यन, अभिषेक, रितिक, साहिल, हिमांशु, निखिल, नितिन, साहिल, निशांत, सौरभ, सचिन व लक्की इत्यादि को पटका व फूलमाला पहनाकर कांग्रेस में शामिल कराया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस में शामिल हुए भी भाजपा कार्यकर्ताओं व युवाओं को उचित मान सम्मान मिलेगा। उनके सभी जायज कार्यों को किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता बिकाऊ विधायक को टिकट मिलने से दुखी हैं। उन्हें भाजपा में घुटन महसूस हो रही है।
Kritika

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

48 mins ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

  शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

1 hour ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

  UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

3 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

  Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

4 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

  Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

5 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

5 hours ago